Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

ऑल इंडिया रेडियो हिसार में महिला न्यूज रीडर से छेड़छाड़, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

हिसार।। ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के हिसार केंद्र की महिला कैजुअल न्यूज रीडर व उद्घोषक ने दो अधिकारियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया है। अधिकारियों पर आरोप है कि दोनों ने फरवरी में महिला न्यूज रीडर के साथ छेड़छाड़ की थी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो अधिकारी बदतमीजी पर उतर आए और धक्के देकर बाहर निकाल दिया। महिला ने मामले की शिकायत ऑल इंडिया रेडियो मुख्यालय को भी भेजी थी, लेकिन मुख्यालय के अधिकारियों ने इस मामले पर कोई संज्ञान नहीं लिया।

हिसार।। ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के हिसार केंद्र की महिला कैजुअल न्यूज रीडर व उद्घोषक ने दो अधिकारियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया है। अधिकारियों पर आरोप है कि दोनों ने फरवरी में महिला न्यूज रीडर के साथ छेड़छाड़ की थी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो अधिकारी बदतमीजी पर उतर आए और धक्के देकर बाहर निकाल दिया। महिला ने मामले की शिकायत ऑल इंडिया रेडियो मुख्यालय को भी भेजी थी, लेकिन मुख्यालय के अधिकारियों ने इस मामले पर कोई संज्ञान नहीं लिया।

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव राकेश कपिला और गुलाब सिंह ने उस पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। फरवरी, २०१३ में विरोध करने पर अधिकारियों ने उसे धक्के देकर ऑफिस से बाहर निकाल दिया था। 

महिला न्यूज रीडर ने शिकायत में ये भी बताया कि प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव महिला कर्मचारियों को समय से पहले बुला लेते थे। आरोप है कि उसका प्रोग्राम साढ़े छह बजे शुरू होता था, लेकिन अधिकारी उसे 2 बजे बुला लेते थे। इस दौरान ऑफिस में बैठकर भद्दी टिप्पणियां करते थे। कंपेयर ने शिकायत में कहा है कि ऐसा उस अकेली के साथ नहीं होता था बल्कि कई महिला कर्मचारी अधिकारियों के ऐसी हरकतों से परेशान हैं, मगर वे सामने नहीं आना चाहती और कुछ पर उन्होंने दबाव भी बनाया हुआ है।

इस मामले की शिकायत न्यूज रीडर ने मुख्यालय में बैठे उच्च अधिकारियों को की। उच्च अधिकारियों ने जब कोई कार्रवाई नहीं कि तो महिला न्यूज रीडर ने इसकी शिकायत महिला आयोग को भेजी है।

महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस प्रशासन को जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान महिला न्यूज रीडर ने इसकी शिकायत पुलिस कप्तान बी सतीश बालन को दी। पुलिस कप्तान ने एएसपी मनीषा चौधरी को मामले की जांच सौंप दी। पुलिस का कहना है आरंभिक जांच में दोनों अधिकारी दोषी मिले हैं।

जिन पर एएसपी ने संबंधित एरिया पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए लिख दिया। सोमवार को आजाद नगर चौकी ने महिला न्यूज रीडर की शिकायत पर ऑल इंडिया रेडियो के दोनों प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव के खिलाफ छेड़छाड़ का (धारा 354 के तहत) मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। इसकी पुष्टि आजाद नगर चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विकास ने की है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...