Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

टैक्स चोर है Amity Universirty, इसका लखनऊ कैंपस भी अवैध

खुद को नंबर वन प्राइवेट विश्विद्यालय बताने वाले एमिटी यूनिवर्सिटी के बारे में सूचना आ रही है कि इसने करीब 30 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है. इस बाबत एमिटी को 30 करोड़ रुपये का कर नोटिस भेजा गया है. 30 करोड़ रुपये का यह सेवा कर नोटिस केंद्रीय उत्पाद शुल्क खुफिया महानिदेशालय ने एमिटी यूनिवर्सिटी के लखनऊ परिसर को भेजा है. नोटिस करीब 25 पेज का है. इसमें काफी कुछ एमिटी के बारे में बताया कहा गया है.

खुद को नंबर वन प्राइवेट विश्विद्यालय बताने वाले एमिटी यूनिवर्सिटी के बारे में सूचना आ रही है कि इसने करीब 30 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है. इस बाबत एमिटी को 30 करोड़ रुपये का कर नोटिस भेजा गया है. 30 करोड़ रुपये का यह सेवा कर नोटिस केंद्रीय उत्पाद शुल्क खुफिया महानिदेशालय ने एमिटी यूनिवर्सिटी के लखनऊ परिसर को भेजा है. नोटिस करीब 25 पेज का है. इसमें काफी कुछ एमिटी के बारे में बताया कहा गया है.

नोटिस के मुताबिक एमिटी का लखनऊ परिसर एक 'ऑफ कैम्पस' केंद्र है और उसे यूजीसी यानि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यता प्राप्त नहीं है. इसलिए वह कानूनी रूप से विश्वविद्यालय का परिसर नहीं है. केंद्रीय उत्पाद शुल्क खुफिया महानिदेशालय से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि ऐसा लगता है एमिटी यूनिवर्सिटी के लखनऊ परिसर ने अपने कर दायित्वों का निर्वहन नहीं किया है और इससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ है. परिसर ने जानबूझकर गलत बयान दिया है ताकि महत्त्वपूर्ण तथ्यों को विभाग की नजरों से छुपाया जा सके.

इस प्रकार परिसर ने वित्त अधिनियम 1994 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है. नोटिस में यह भी कहा गया है कि एमिटी से अक्टूबर 2007 से सितंबर 2012 की अवधि के लिए वित्त अधिनियम की धारा 73 की उपधारा 1 के प्रावधानों के तहत 28.08 करोड़ रुपये बतौर सेवाकर, 56 लाख रुपये बतौर शिक्षा उपकर और 28 लाख रुपये बतौर माध्यमिक व उच्च शिक्षा उपकर वसूले जाने चाहिए. अब देखना है कि एमिटी इस नोटिसा का क्या जवाब देता है. फिलहाल तो इस नोटिस से यह पता चलता है कि एमिटी का लखनऊ कैंपस लीगल नहीं है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...