महाराष्ट्र में पत्रकारों के उपर बढ़ते हमलों पर वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की है। पत्रकार हमला विरोधी कृती समिति ने इस मांग को लेकर जिला इन्फॉरमेशन ऑफिसों का घेराव करने का निर्णय लिया है। समुचे महाराष्ट्र मे 17 फरवरी को यह आंदोलन हो रहा है। इस आंदोलन का भी अन्ना हजारे जी ने समर्थन किया है।पत्रकार हमला विरोधी कृती समिति के अध्यक्ष एस.एम. देशमुख के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल ने कल रालेगण सिद्धि मे अन्ना हजारे की मुलाकात की, आधे घंटे की बातचीत मे एस. एम. देशमुख ने महाराष्ट्र में पत्रकारों के उपर बढ़ते हमलों का सारा ब्यौरा अन्ना हजारे को दिया।
पत्रकारों के उपर बढ़ते हमलों की बात सुनकर अन्ना दुखी हो गये। यह क्या हो रहा है? ऐसा सवाल करते हुए उन्होने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया अपना काम निर्भीक तरीके से कर सके इसके लिए अच्छे माहौल का निर्माण करने की जरूरत है। इसलिए केवल महाराष्ट्र में ही नहीं समुचे देश मे पत्रकार सुरक्षा कानून की जरूरत है। लेकिन पत्रकारों के उपर हमले करने वाले ज्यादातर राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता हैं। इसलिए कोई भी दल इस कानून को बनाने की पहल नहीं कर रहा है। यह स्पष्ट करते हुए अन्ना ने 17 फरवरी को हो रहे पत्रकार आंदोलन का समर्थन किया और जल्द से जल्द कानून बनाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में किरण नाईक, शरद पाबळे, सुनील वांळूज, संदीप खेडेकर समेत समिति के अन्य सदस्य सामिल थे।
Patrakar halla virodhi kruti samiti, Mumbai. Email: [email protected]