Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

असीम के समर्थन में कल 11 बजे जंतर-मंतर पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल

Mayank Saxena : कपिल सिब्बल के घर बाहर प्रदर्शन कर रहे असीम त्रिवेदी और उनके साथियों को पुलिस ने बेदर्दी से ज़बरन उठाकर हिरासत में ले लिया…ग़लती सिर्फ ये थी असीम और साथी काले कानून 66A के खिलाफ 7 दिन से अनशन पर हैं और केंद्रीय आईटी मंत्री कपिल सिब्बल से मिलने की मांग कर रहे थे…

Mayank Saxena : कपिल सिब्बल के घर बाहर प्रदर्शन कर रहे असीम त्रिवेदी और उनके साथियों को पुलिस ने बेदर्दी से ज़बरन उठाकर हिरासत में ले लिया…ग़लती सिर्फ ये थी असीम और साथी काले कानून 66A के खिलाफ 7 दिन से अनशन पर हैं और केंद्रीय आईटी मंत्री कपिल सिब्बल से मिलने की मांग कर रहे थे…

सवाल ये है कि क्या जनता को अपने नेता यानी कि जनसेवक से मिलने के लिए विशेषाधिकार चाहिए होते हैं…क्या एक मंत्री से मिलने के लिए जनता को विशेष इजाज़त चाहिए…और दरवाज़े पर पहुंची जनता के लिए पुलिस और लाठी हैं…जिस तरह पिछले 6 दिन से भूखे और दिन पर दिन बीमार होते जा रहे असीम और आलोक से पुलिस ने धक्का मुक्की की, वो शर्मनाक था…आलोक दीक्षित को बाक़ायदा ज़मीन पर बुरी तरह घसीटा गया…असीम को धक्के देकर पुलिस वैन में डाला गया…

क्या क़ानून में कोई धारा है जो नागरिकों को विरोध प्रदर्शन करने से रोकती है…क्या कोई क़ानून है जो नागरिकों को मंत्री से मिलने से रोकता है…क्या कोई कानून है जो नेता से मिलने की मांग पर आपको थाने पहुंचाता है…अगर क़ानून है, तो क्या हम काले क़ानूनों वाले एक देश में जी रहे हैं…और क्या वाकई इसे जीना ही कहते हैं…

लोकतंत्र सिर्फ और सिर्फ लोगों से ही बनता है…उनकी इच्छाओं, आकांक्षाओं और उनकी आज़ादी से…जिस व्यवस्था में असहमति के लिए जगह नहीं है…उस व्यवस्था में सत्ता तो हो सकती है लेकिन लोकतंत्र नहीं है… लोकतंत्र के लिए…आवाज़ की आज़ादी के लिए…अभिव्यक्ति के अधिकार के लिए असीम के साथ आएं…कल सुबह 11 बजे अरविंद केजरीवाल असीम के समर्थन में जंतर मंतर पर होंगे…क्या आप आ रहे हैं…

हमारी चुप्पी…हमारे कल को काला कर देगी…हमारी आवाज़ें भले ही कितनी अलग अलग हों…सत्ता को चुनौती देंगी…चुनौती ही नींव हिलाती है आगे जा कर…जो समाज, अन्याय को चुनौती नहीं देता, वो इतिहास में या तो भुला दिया जाता है…या शर्म से याद किया जाता है…

असीम के आंदोलन के साथ कंधे से कंधा मिलाए युवा पत्रकार मयंक सक्सेना के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...