उन्नाव से खबर है कि समाचार प्लस चैनल के संवाददाता अनुराग बाजपेयी ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपने ऊपर नेटवर्क10 के हेड अशोक पाण्डेय को गाली दिए जाने के आरोप लगाए जाने से नाराज थे. अनुराग का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया, उन्होंने किसी को गाली नहीं दी. चैनल के सीईओ को भेजे गए अपने इस्तीफे में अनुराग ने इस बात का जिक्र किया है कि गलत सूचनाओं के आधार पर उनकी खबरें रोक दी गईं तो वे इस तरह के संस्थान में काम करने के इच्छुक नहीं है. नीचे अनुराग द्वारा सीईओ को भेजा गया इस्तीफा.
सेवा में,
सीईओ
समाचार प्लस न्यूज चैनल
माननीय महोदय,
आपको अवगत कराना चाहता हूं कि मैं अनुराग बाजपेयी आपके सम्मानित चैनल में बतौर उन्नाव रिपोर्टर काम करता हूं. आपके चैनल के इनपुट हेड प्रवीण साहनी जी ने बताया कि मैं ने उत्तर प्रदेश के बड़े पत्रकार श्री अशोक पाण्डेय को टेलीफोन पर गंदी-गंदी गालियां दी हैं. इस वजह से आपकी खबरें रोक दी गई हैं. जबकि मैंने कभी भी अशोक जी को गाली नहीं दिया है. अब ऐसे में अगर चैनल के अधिकारी भ्रांतियों के चलते मुझे मेरी खबरों के साथ होल्ड पर रखने की बात करते हैं तो ऐसे में मैं भी आपके सम्मानित चैनल में कतई काम करने का इच्छुक नहीं हूं.
अत: मेरा इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने की कृपा करें. आपको मैं बड़ी विनम्रता के साथ कहना चाहता हूं कि आपको मेरे जैसे 20 रिपोर्टर उन्नाव में मिल जाएंगे और मुझे भी एक दो इम्प्लायर मिल जाएंगे. जिस चैनल में बगैर किसी ठोस बात के गाली-ग्लौज करने का आरोप लगा दिया जाए, ऐसे में तो इस तरह के संस्थान को तत्काल छोड़ ही दिया जाए तो मेरे लिए भला होगा. इसी के साथ आपको सादर प्रणाम करते हुए मेरा विनम्र आग्रह है कि मेरा इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने की कृपा करें और मुझे मेरे दायित्वों से मुक्त करें.
आपका शुभचिंतक
अनुराग बाजपेयी
उन्नाव
09044855777





