Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

12वें साल में प्रवेश पर अमर उजाला, नोएडा के कई साथियों का हुआ सम्मान

हिन्दी पट्टी के मजबूत अखबार अमर उजाला की नोएडा यूनिट ने शुक्रवार को 12वें साल में प्रवेश कर लिया। पाठकों के बीच इस अखबार की साख को बनाने और बरकरार रखने में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले कई मौजूदा व पूर्व साथियों को इस मौके पर सम्मानित किया गया। नोएडा सेक्टर-59 स्थित कार्यालय में सुबह पूरे विधि विधान के साथ हवन पूजन किया गया। इसके बाद शाम को अमर उजाला के पुराने साथियों और वर्तमान में लंबे अर्से से काम कर रहे कर्मचारियों के अलावा न्यूज एजेंसियों को पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार पाने वालों में सेवानिवृत्त संपादक डीपी अवस्थी, शंभूनाथ शुक्ल, बुलंदशहर के शिव नारायण बंसल, राघवेंद्र कुमार, रामगोपाल प्रजापति, नरेंद्र कुमार सक्सेना, नवल किशोर राय, हरकेश सिंह, शादाब रिजवी, अनिल त्यागी, ओपी माहेश्वरी, राज किशन बंधु, रामकुमार, हरीप्रकाश बाबा, भगत सिंह डागर और सुरेंद्र दुआ शामिल रहे। इसके अलावा खुर्जा से खुर्जा न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद से मित्तल ब्रदर्स, दिल्ली से शर्मा न्यूज एजेंसी, भजनपुरा से धर्मेंद्र न्यूज, गाजियाबाद की स्पीड न्यूज एजेंसी और मून न्यूज एजेंसी, दादरी की सूरज न्यूज एजेंसी व सिंभावली से किसान न्यूज एजेंसी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई रंगारंग कार्यक्रम हुए, जिनमें संस्थान से जुड़े लोगों ने दिल खोलकर हिस्सा लिया। कुछ छुटपुट प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इस रंगीन माहौल के बीच सहभोज भी था, जिसका सभी ने लुत्फ उठाया। उपलब्धियों पर गर्व और निरंतर आगे बढ़ने के संकल्प के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ।
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...