Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

भड़ास चौथे बर्थडे आयोजन की तस्वीरें (3) : प्रो. निशीथ राय को भड़ास जुझारू मीडिया मालिक सम्मान

प्रो. निशीथ राय का नाम हिंदी मीडिया में तब चर्चा में आया जब मायावती के जमाने में यूपी सरकार ने उनके अखबार, उनके लोगों और खुद उनका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया. डेली न्यूज एक्टिविस्ट उर्फ डीएनए के नाम से प्रो. निशीथ राय के निर्देशन में लखनऊ और इलाहाबाद से यह दैनिक अखबार निकलता है. मायावती के राज में इस अखबार का डिक्लयेरशन तक नहीं होने दिया गया, नतीजा डीएवीपी नहीं हो पाया. प्रो. निशीथ राय का अखबार माया के जंगलराज की सच्चाई का लगातार खुलासा करता रहा और बदले में माया का क्रूर तंत्र उन्हें प्रताड़ित करने में जुटा रहा. उनके घर का सारा सामान सड़क पर फेंक दिया गया और उनके परिवार को बेघर कर दिया प्रशासन ने.

आफिस के दफ्तरों पर बिजली विभाग से लेकर कई तरह के विभागों ने छापे मारे ताकि किसी भी प्रकार इस अखबार को बंद कराया जा सके. मायावती के लोगों ने प्रो. निशीथ राय को अपने पक्ष में करने के लिए प्रलोभन से लेकर धमकी तक के रास्ते आजमाए पर इस शख्स ने न झुकना मंजूर किया और न हार जाना. भड़ास ने प्रो. निशीथ राय के संघर्ष को नजदीक से देखा और उनके जुझारू तेवर का हमेशा इस्तकबाल किया. उनके इस संघर्ष के कारण उन्हें भड़ास जुझारू मीडिया मालिक सम्मान से नवाजा गया. उनकी तरफ से यह सम्मान उनके अखबार के प्रधान संपादक डा. सुभाष राय ने ग्रहण किया. इस मौके की कई तस्वीरों नीचे पेश हैं. जाने माने पत्रकार और आयोजन के मुख्य अतिथि हरिवंश ने यह सम्मान अपने हाथों से प्रदान किया.

संबंधित अन्य पोस्ट- b4m 4 year

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...