Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

b4m 5thbday : आयोजन की कहानी तस्वीरों की जुबानी (5)

((…तस्वीरों को ज्यादा बड़े साइज में देखने के लिए नीचे की पिक्चर्स पर क्लिक कर दें…))

((…तस्वीरों को ज्यादा बड़े साइज में देखने के लिए नीचे की पिक्चर्स पर क्लिक कर दें…))

लखनऊ के पत्रकार अनेहस शाश्वत जो बनारस, लखनऊ, मेरठ समेत कई जगहों पर कई अखबारों में काम कर चुके हैं और इन दिनों संन्यासी का जीवन एक आश्रम में बिता रहे हैं, भी भड़ास के पांचवें बर्थडे के आयोजन में आए. नीचे की तस्वीर में वो दाएं से दूसरे नंबर पर उबासी लेते दिख रहे हैं.

आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया (बीच में) और विभव (बिलकुल दाएं) आयोजन में शामिल होने पहुंचे…

मेरठ से आए शायर बिजेंद्र सिंह परवाज ने अपनी शायरी से सबका मन मोह लिया. परवाज साहब का परिचय देकर उन्हें मंच थमाते यशवंत सिंह…

कार्यक्रम चलता रहा और बीच-बीच में खुसर-पुसर भी…

मनीष सिसोदिया ने अपने संबोधन में करप्शन, कारपोरेट और मीडिया के गठजोड़ को बहुत कायदे से व्याख्यायित किया…

बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष, आईआईएमसी के विभागाध्यक्ष, चिंतक व विश्लेषक आनंद प्रधान ने सरल सहज शब्दों में सत्ता-कारपोरेट-मीडिया के गठजोड़ और इसकी भयावहता को प्रस्तुत किया. वे अपने चिर-परिचित तेवर में दिखे…

लखनऊ से आए डेली न्यूज एक्टिविस्ट अखबार के चेयरमैन निशीथ राय ने पांच साल का होने पर भड़ास को शुभकामनाएं दी और आगे यूं ही बढ़ते रहने की उम्मीद जताई….

वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक और सरोकारी पत्रकारिता के अगुवा परांजय गुहा ठाकुरता ने अपने संक्षिप्त संबोधन में भी करप्शन के कारपोरेट व मीडिया घरानों के नाभिनाल रिश्तों के बारे में व्याख्यायित किया…

पत्रकार नेता प्रदीप महाजन ने भड़ास के संस्थापक यशवंत सिंह को रंगबाजी से रंगदारी दिखाते हुए पांच साल व्यतीत करने पर सम्मानित किया. साथ में हैं राकेश डुमरा और निहाल सिंह.

अमर उजाला में संपादक रहे और जनसत्ता में लंबे समय तक कार्य कर चुके वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्ला ने अपने अंदाज में न्यू मीडिया, कारपोरेट मीडिया, करप्शन और पत्रकारिता की दशा-दिशा पर व्याख्यान दिया…

कवि, पत्रकार, साहित्यकार पंकज सिंह को मंच पर संबोधन के लिए जब बुलाया गया तो उन्होंने मीडिया की जनपक्षधरता और आम जन से जुड़ाव को लेकर व्याख्यान दिया. करप्शन और मीडिया के कारपोरेटीकरण के बीच अंतर्संबंधों की व्याख्या की…

आयोजन में शामिल पत्रकारों और गणमान्य लोगों की कुछ और तस्वीरें….

…जारी…


tag- b4m 5thbday


इसके पहले की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें…

b4m 5thbday : आयोजन की कहानी तस्वीरों की जुबानी (1)

b4m 5thbday : आयोजन की कहानी तस्वीरों की जुबानी (2)

b4m 5thbday : आयोजन की कहानी तस्वीरों की जुबानी (3)

b4m 5thbday : आयोजन की कहानी तस्वीरों की जुबानी (4)


भड़ास के आयोजन में सूफी सिंगर असीम केमसन के गायन की क्लिप्स देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…

https://www.bhadas4media.com/video/viewvideo/711/media-music/ashim-kemson-tera-pyaar-ne-b4m5thbday.html

https://www.bhadas4media.com/video/viewvideo/710/media-music/ashim-kemson-yaar-merey-b4m5thbday.html

https://www.bhadas4media.com/video/viewvideo/709/media-music/sufi-singer-ashim-kemson-b4m5thbday.html

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...