Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बीबीसी ने दबाई थी अपने ऐंकर जिमी सेवाइल के बाल यौन उत्पीड़न की ख़बर

 

ब्रिटिश प्रसारण निगम यानी बीबीसी के बहुचर्चित जिमी सेवाइल यौन उत्पीड़न मामले में एक नया राज़ खुला है। एक नई जानकारी में पता चला है कि बीबीसी प्रबंधन ने इस मामले से जुड़ी खबरों को रद्द करा दिया था। इसके बाद एक वरिष्ठ निर्माता ने धमकी दी थी कि ऐसा करके बीबीसी अपने आपको कानूनी फंदे में फंसा रहा है।

 

ब्रिटिश प्रसारण निगम यानी बीबीसी के बहुचर्चित जिमी सेवाइल यौन उत्पीड़न मामले में एक नया राज़ खुला है। एक नई जानकारी में पता चला है कि बीबीसी प्रबंधन ने इस मामले से जुड़ी खबरों को रद्द करा दिया था। इसके बाद एक वरिष्ठ निर्माता ने धमकी दी थी कि ऐसा करके बीबीसी अपने आपको कानूनी फंदे में फंसा रहा है।

 
जिमी सेवाइल प्रकरण की जांच करने वाले बीबीसी के न्यूजनाइट कार्यक्रम के निर्माता मेरियन जोन्स ने अपने साक्षात्कार में कहा है कि अगर बीबीसी इस मामले में बनाई गई अपनी खुद की ही खबर को जारी नहीं करता है तो उस पर इस मामले पर पर्दा डालने का आरोप लग सकता है और वह कानून के घेरे में फंस सकता है। 
 
जोन्स ने कहा कि उन्हें पता था कि यह मामला कैसे न कैसे करके मीडिया की सुर्खियों में आ ही जाएगा और बीबीसी पर इस पर पर्दा डालने का आरोप लगेगा।
 
एक अर्से तक बीबीसी के कई कार्यक्रमों की ऐंकरिंग कर चुके जिमी सेवाइल का पिछले वर्ष निधन हो गया था। उनपर पिछले महीने कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया था कि जब वे छोटी बच्चियां थीं तो सेवाइल ने बीबीसी स्टूडियो में उनका यौन उत्पीड़न किया था। यह खबर मौजूदा समय में ब्रिटेन को झकझोरे हुए है और इससे दुनिया के सबसे जाने-माने मीडिया हाउसों में शुमार बीबीसी की खासी किरकरी हुई है।
 
ब्रिटिश पुलिस ने इस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया है कि यह पता चलने के बाद कि सेवाइल दशकों तक बच्चों का यौन शोषण करते रहे थे, अबतक तकरीबन 200 ऐसे लोग सामने आ चुके हैं, जिन्होंने उत्पीड़ित होने का दावा किया है। ग़ौरतलब है कि बीबीसी पहले भी इस मामले को दबाने के आरोपों से इंकार कर चुका है।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...