Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

भड़ास4मीडिया ने शोषित-उत्पीड़ित पत्रकारों का मनोबल बढ़ाया

यशवंत जी नमस्कार, भड़ास4मीडिया के सफल 4 वर्ष पूरे होने पर आपको बधाई। आपकी भड़ास वेबसाईट ने पत्रकार जगत से जुड़े लोगों को अपने मन की पीड़ा व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम दिया है। भड़ास की जितनी प्रशंसा की जाये उसके लिये शब्द कम हैं। मन की भड़ास और सच को सामने लाने के लिये देश में भड़ास फॉर मीडिया एक बेहतर माध्यम बन चुका है। यह आज पत्रकार जगत से जुड़े लोगों की जरूरत बन गया है। सम्पादकों, जनरल मैनेजरों तथा प्रधान सम्पादकों द्वारा किये जाने वाले रिपोर्टरों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का मंच देकर आपने ऐसे शोषित पत्रकारों का मनोबल बढ़ा दिया है।

यशवंत जी मैं यह भी कहना चाहूंगा कि पूरे समाज में शोषण के खिलाफ लिखने वाले पत्रकार खुद शोषण का शिकार है। समाचार पत्रों एवं मीडिया चैनलों में काम करने वाले स्ट्रिंगरों, रिपोर्टरों एवं अन्य कर्मचारियों के शोषण को रोकने के लिये ठोस योजना इस प्रकार की बनायी जाये कि जिसमें उनके वेतन, भत्ते, सुरक्षा, दुर्घटना, दुर्घटना मृत्यु आदि पर एक सशक्त एक्शन प्लान हो। पत्रकारों को सम्मानजनक वेतन दिये जाने के लिये मीडिया संस्थानों पर कड़ी नजर रखी जाये तथा मानदेय/वेतन इतना देय हो कि उनके परिवार का भरण पोषण आसानी से हो सके। दुनिया भर के शोषण की खबर छापने वाले अखबारों के मालिक, प्रधान संपादक, संपादक स्वयं एक दैनिक मजदूर से भी कम अपने रिपोर्टरों को वेतन देकर उनका शोषण करते हैं। इस पर भी युद्धस्तर पर विचार होना चाहियें ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

यशवंत जी भड़ास4मीडिया के जरिये मीडिया इंडस्ट्री के दबे छुपे सच एवं शोषण सामने आने लगे हैं। इससे शोषित पत्रकारों एवं मीडिया कर्मचारियों को न्याय की उम्मीद की किरण नजर आने लगी है। भड़ास4मीडिया का समस्त परिवार इसके लिये बेहद बधाई का पात्र है। इन्हीं शब्दों के साथ आपको पुनः 4 वर्ष के सफलतम सफर पर हार्दिक शुभकामनायें !

एए तन्हा

प्रसून अग्रवाल

वरिष्ठ पत्रकार

किच्छा, जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड

tag- b4m 4 year

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...