Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

नईदुनिया, दिल्‍ली में भड़ास4मीडिया पढ़ने पर रोक

आज की पत्रकारिता का चेहरा पूरी तरह बदल गया है. पत्रकार कहने को तो लोकतंत्र के रक्षक होते हैं लेकिन खुद को डेमोक्रेटिक बनाने में घबराहट होती है. हमेशा डर बना रहता है कि कहीं उनकी पोल-पट्टी ना खुल जाए. जो पत्रकार दूसरों की अपने अखबारों में आलोचना करते हैं उन्‍हें अपनी आलोचना से डर लगता है. ऐसा ही मामला नईदुनिया, दिल्‍ली एडिशन में चल रहा है.

आज की पत्रकारिता का चेहरा पूरी तरह बदल गया है. पत्रकार कहने को तो लोकतंत्र के रक्षक होते हैं लेकिन खुद को डेमोक्रेटिक बनाने में घबराहट होती है. हमेशा डर बना रहता है कि कहीं उनकी पोल-पट्टी ना खुल जाए. जो पत्रकार दूसरों की अपने अखबारों में आलोचना करते हैं उन्‍हें अपनी आलोचना से डर लगता है. ऐसा ही मामला नईदुनिया, दिल्‍ली एडिशन में चल रहा है.

नई दुनिया के छोटे पत्रकारों को बलि का बकरा तथा मोटी सेलरी वालों को बचाने की खबरें भड़ास पर आने के बाद इस न्‍यूज पोर्टल को नई दुनिया के दिल्ली आफिस में बंद कर दिया गया है, ताकि हिप्‍पोक्रेट व धंधेबाज लोगों का सच उनकी टीम के लोगों के सामने ना आ सके. पर एक कहावत है कि बिल्‍ली के आंख बंद कर लेने से सच्‍चाई नहीं बदल जाती. कई अखबारों, कई चैनलों ने अपने अपने यहां इस पोर्टल को बंद कर रखा है, ताकि उनके संस्‍थानों में काम करने वाले सहकर्मी संस्थान के भीतर की गलतियों व गोरखधंधों के बारे में ना जान सके.

नईदुनिया, दिल्‍ली में इन दिनों छंटनी का दौर चल रहा है. पैसे बचाने के नाम पर छोटी सेलरी पाने वाले लोगों का बलिदान किया जा रहा है. जबकि संपादक आलोक मेहता के खास तथा मोटी-मोटी सेलरी पाकर एकाध खबर लिखने वालों को बचाया जा रहा है. पिछले कुछ दिनों में जिस तरह पढ़े-लिखे या काम करने वाले पत्रकारों को बाहर किया गया है या उनसे इस्‍तीफा मांगा गया है, उसको लेकर कर्मचारी आक्रोशित हैं. इसी कारण नईदुनिया प्रबंधन ने भड़ास पर आ रही खबरों से नाराज होकर इस पोर्टल को पढ़ने पर ही पाबंदी लगा दी है. पर सच्‍चाई यही है कि न्‍यू मीडिया के इस दौर में सूचनाएं हर किसी तक पहुंच ही जाती हैं चाहे कोई उस पर कितनी भी रोक लगाए. रोक लगाए जाने से ना तो भड़ास की सेहत पर कोई फर्क पड़ेगा और ना ही पढ़ने वाले कर्मचारियों की सेहत पर, क्‍योंकि कहां-कहां पत्रकारों को खबर पढ़ने से रोकेंगे. 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...