Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

भड़ास4मीडिया का पेड न्‍यूज का काला कारोबार

मीडिया की खबर छापने का सिलसिला  Exchange4Media.com  और समाचार4मीडिया डाट कॉम  ने शुरू किया फिर इसी की धुन में अपनी धुन सुनाने की जुगत और मीडिया  को उजागर करने का मकसद लेकर मीडिया खबर डाट कॉम और भडास4मीडिया डाट कॉम शुरू हुए। जो लोग मीडिया के खिलाफ जम कर छापते है वह कितने दूध के धुले हैं? ये सबसे बड़ा सवाल है। कैसे चलता है इनके मीडिया की खबरों का काला कारोबार?

मीडिया की खबर छापने का सिलसिला  Exchange4Media.com  और समाचार4मीडिया डाट कॉम  ने शुरू किया फिर इसी की धुन में अपनी धुन सुनाने की जुगत और मीडिया  को उजागर करने का मकसद लेकर मीडिया खबर डाट कॉम और भडास4मीडिया डाट कॉम शुरू हुए। जो लोग मीडिया के खिलाफ जम कर छापते है वह कितने दूध के धुले हैं? ये सबसे बड़ा सवाल है। कैसे चलता है इनके मीडिया की खबरों का काला कारोबार?

क्या ये लोग बड़े मीडिया घरानों के स्टिंग और वसूली करते हैं। यशवंत सिंह भड़ास नाम से ब्लॉग लिखते थे जो अब भी चल रहा है भडास ब्लॉग में काफी फेमस हुआ। उसके बाद भड़ास4मीडिया डाट कॉम का जन्म हुआ। हम ये कह सकते है यह यशवंत की जिन्दगी का नया चेहरा था जो भडास4मीडिया डाट कॉम बन के उभरा था।

मीडिया जगत के लोगों ने Exchange4media.com को छोड़ कर भड़ास4मीडिया डाट काम पढ़ना शुरू कर दिया। भड़ास4मीडिया खबरों में दम था चाहे वह शुरुआती दौर में कट एंड पेस्ट के जरिये लिखी जाती थी। धीरे-धीरे मीडिया की खबरें पत्रकार दोस्तों और मेल से आना शुरू हो चुकी थी। यशवंत की नजर हर मीडिया हाउस, न्यूज़ पेपर पर जमने लगी। दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों का अनुभव रखने वाले यशवंत सिंह सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे थे परन्तु पैसे का जरिया नजर नहीं आ रहा था।

आखिर करे तो क्या करें? ये बड़ा सवाल था। न्यूज़ वेबसाइट खोलना आसान था मगर चलाना उतना ही कठिन था। इसी दौर में शुरू हुआ पेड न्यूज़ और वसूली का गरमा गरम धंधा। जिससे खर्चे निकलने लगे। किस्मत ने साथ दिया तो भड़ास4मीडिया डाट कॉम चल निकली और फिर यशवंत सिंह दौड़ने लगे। एक दिन मैंने भड़ास4मीडिया डाट कॉम के मालिक यशवंत सिंह को फ़ोन करके बोला, भाई मैंने एक नयी साइट बॉलीवुड खबर.कॉम शुरुआत की है, जरा भड़ास4मीडिया डाट कॉम पर न्यूज़ लगा दो, तो यशवंत सिंह बोले यार हम क्या चूतिया हैं जो तुम्हारी खबर लगा दें तुम माल छापो? पहले तुम मुझे पैसा दो फिर मैं न्यूज़ लगा सकता हूं। मैं बोला भाई ये बताओ कितना पैसा दिया जाये। इस पर यशवंत सिंह बोले कि तुम कम से कम 5000/- दान करो।

मेरी यशवंत से यदा कदा बातचीत फ़ोन पर हुई थी। मैं यशवंत को मीडिया गुरु मानने लगा था। एक दिन मेरा भ्रम टूट गया। गुरु घंटाल यशवंत मुझसे ही न्यूज़ डालने के पैसे मांग रहा था  और वह हड़काने वाली आवाज साफ़ सुनाई दे रही थी ये बात पिछले साल मार्च की है। यार एक पत्रकार दूसरे पत्रकार से पैसे मांग रहा है, मैं सोचने लगा ये आदमी इतना गिर सकता है। जब मैंने अपने मीडिया मित्र से पूछा यार ये यशवंत का असली काम क्या है, वह तपाक से बोला कुछ नहीं यार बहुत सारे काम हैं, दलाली कर लेता है, लोगों को नौकरी पर लगवा देता है और उसके बदले में पैसा खा लेता है। जो लोग टीवी चैनल, न्यूज़ पेपर स्ट्रिंगर, रिपोर्टर, एडिटर हैं और कंपनी उनको पगार देने में आनाकानी करती है तो यशवंत पैसा निकलवाता है और उसके बदले कमीशन उसके खा लेता है।

मैं समझ चुका था भड़ास4मीडिया डाट कॉम पेड न्यूज़ का धंधा कर रहा है। दूसरी बार जब फेसबुक पर मेरी मुलाकात यशवंत से हुई तो यशवंत सिंह को मजाक में बोला भाई मुझे काम दे दो? तो यशवंत ने जवाब दिया, आप नौकरी के लायक नहीं है हम लोग मिल के किसी विषय पर काम करते हैं। मीडिया में 11 साल काम करते हुए हो गए हैं तो ये समझते देर नहीं लगी आखिर ये यशवंत सिंह क्या काम करवाना चाहता है। अगर भडास 4मीडिया.कॉम को देखेंगे तो साइट विज्ञापन के नाम पर जीरो है, फिर कैसे चलती है खबरों की कालाबाजारी की दुकान।  आखिर कौन मसीहा है, जो इनके खर्चों को देता है और क्यों देता है।

मैं पिछले 11 साल से मीडिया में हूं। अभी तक साक्षात्कार डाट कॉम ब्लॉगर पर चला रहा हूं। मुझे अभी तक मसीहा नहीं मिला है अगर मिलता है तो तुरंत इतला कर दूंगा। मीडिया के  कालाबाजारियों पर रौशनी  डालने जरुरत है। अभी बहुत कुछ उजागर होना बाकी है जरा रखो तसल्ली। पिक्चर तो अभी बाकी है मेरे दोस्त।  

लेखक सुशील गंगवार पिछले 11 वर्षों से प्रिंट, वेब, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। यह लेख उनके ब्‍लॉग साक्षात्कार से साभार लेकर प्रकाशित किया जा रहा है। सुशील से संपर्क 09167618866 के जरिए किया जा सकता है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...