Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

दिल्ली

भगाणा पीड़ितों की लड़ाई देश में उत्‍पीड़न से मुक्ति की लड़ाई में तब्‍दील होः स्‍वामी अग्निवेश

नई दिल्‍ली: भगाणा सामूहिक बलात्‍कार पीड़ितों के लिए गुरूवार (24 अप्रैल) को जंतर-मंतर पर कैंडिल मार्च का अयोजन किया गया। मार्च में बड़ी संख्‍या में महिला संगठनों के लोग, जेएनयू के छात्र व बुद्धिजीवियों समेत लगभग 50 सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया। मार्च के पूर्व आयोजित सभा में 27 अप्रैल को गृह मंत्री सुशील शिंदे के आवास का घेराव का फैसला लिया गया। कार्यक्रम के आयोजको ने इसके लिए दिल्‍ली के अलावा विभिन्‍न प्रदेशों के जागरूक व संवेदनशील लोगों को भी दिल्‍ली पहुंचने का आह्वन किया है।

सभा को संबोधित करने आये स्‍वामी अग्निवेश ने संघर्ष के लिए दिल्‍ली के लोगों के इतनी बड़ी संख्‍या में जुटने को लेकर हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि यह लड़ाई इस देश में उत्‍पीड़न से मुक्ति की लड़ाई में तब्‍दील हो सकती है। जेएनयू के प्रोफेसर वीर भारत तलवार ने सामुहिक बलात्‍कार की इस घटना को बेहद खौफनाक बताते हुए कहा कि न्‍याय यह लडाई लंबी चलेगी, लेकिन कोई कारण नहीं है कि इसमें हमें सफलता न मिले। जेएनयू के ऑल इंडिया बैकवर्ड स्‍टूडेंट फोरम के अध्‍यक्ष जितेंद्र यादव ने अन्‍ना हजार के आंदोलन से इसकी तुलना करते हुए कहा कि उनका उद्देश्‍य आरंभ से ही राजनीतिक था, लेकिन आज देश का दलित-पिछड़ा समुदाय आज यहां राजनीति के लिए नहीं बल्कि न्‍याय की गुहार लगाने के लिए जुटा है। जेएनयूएसयू के अध्‍यक्ष अकबर चौधरी ने कहा है जेएनयू के छात्र-छात्राएं इस आंदोलन को कतई झुकने नहीं देंगे।

संपर्क: जितेंद्र यादव #09716839326, जगदीश काजला #09812034593

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...