Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

आईजी ने तो अपनी गलती मान ली, क्या भास्कर भी मानेगा?

 

एबीपी न्यूज़ के प्रोमो में करीब एक पखवाड़े से छाई गुमशुदा गौरी भोसले की कहानी एक तरफ जहां यूपी पुलिस के लिए किरकिरी बना वहीं मीडिया भी अपनी सीमाएं भूलने में पीछे नहीं रहा। एक तरफ जहां एबीपी न्यूज़ मामले से पल्ला झाड़ने में जुटा है वहीं दूसरी तरफ खुद को राष्ट्रीय बताने वाले कुछ अखबार भी एक बलात्कार पीड़ित महिला की तस्वीर और पहचान छापने से परहेज़ नहीं कर रहे। 

 

एबीपी न्यूज़ के प्रोमो में करीब एक पखवाड़े से छाई गुमशुदा गौरी भोसले की कहानी एक तरफ जहां यूपी पुलिस के लिए किरकिरी बना वहीं मीडिया भी अपनी सीमाएं भूलने में पीछे नहीं रहा। एक तरफ जहां एबीपी न्यूज़ मामले से पल्ला झाड़ने में जुटा है वहीं दूसरी तरफ खुद को राष्ट्रीय बताने वाले कुछ अखबार भी एक बलात्कार पीड़ित महिला की तस्वीर और पहचान छापने से परहेज़ नहीं कर रहे। 
सहारनपुर के बहुचर्चित 'फर्ज़ी गौरी' कांड में पुलिस ने जहां अपनी गलती मान ली है वहीं मीडिया गलतियों पर गलतियां दोहराए जा रहा है। 
 
 
दैनिक भास्कर ने तो बाक़ायदा युवती की तस्वीर और पहचान छापते हुए यूपी पुलिस की गलतियों का बखान किया है, लेकिन खुद अपने पोर्टल पर युवती की तस्वीर और पहचान जाहिर कर दिया है। मीडिया के कोड ऑफ कंडक्ट के मुताबिक बलात्कार की शिकार महिला का न सिर्फ नाम और पहचान बदलना जरूरी है बल्कि इस बात का खास खयाल रखा जाना चाहिए कि उसकी या उसके परिजनों की तस्वीर या उनसे संबंधित जानकारी न छापी जाए।
 
ग़ौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने जहां एक 'फर्जी' गौरी को बरामद कर खुद ही अपनी किरकिरी करवा ली वहीं चैनल के सूत्रों से पता चला है कि गौरी भोसले वास्तव में कोई युवती न होकर स्टार प्लस पर जल्दी ही आने वाले एक सीरीयल की किरदार है। एबीपी न्यूज पर लंदन की 21 वर्षीया गौरी भोंसले को लापता दिखाया जा रहा था जो वास्तव में सीरीयल का नए अंदाज़ का विज्ञापन है। गौरी के मिलने पर एक टोल फ्री नंबर पर सूचना देने की बात भी प्रसारित की जा रही थी। 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...