खबरों कि दुनिया में स्पीड का बहुत महत्व है। स्पीड न हो तो खबरों की दौड़ में आप पीछे रह जाएंगे। इस तेज़ी के कारण अक्सर गलतियां हो जाया करती हैं। वेबसाइट bhaskar.com हो तो फिर कहना ही क्या।
bhaskar.com ने आज सुबह अपनी वेबसाइट पर अम्बाला सिटी से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के कोंग्रेस छोड़ने कि खबर प्रकाशित की, लेकिन खबर के साथ फोटो लगाई वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा की। खबर सुबह प्रकाशित हुई थी लेकिन अभी तक भास्कर ने अपनी गलती को सुधारा नहीं है।
खबर को इस लिंक पर देखें: http://www.bhaskar.com/article/HAR-AMB-vinod-sharma-left-congress-4541466-NOR.html
एक पाठक द्वारा भेजे गए मेल पर आधारित।