Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

भुवनेश्वरः फोटो प्रकाशित होने पर उप-संपादक गिरफ्तार, पत्रकारों ने किया विरोध प्रदर्शन

भुवनेश्वर, 15 जनवरी। दैनिक ओडिया अखबार 'समाज' में एक फोटो प्रकाशित होने के मामले में एक समुदाय के लोगों द्वारा अखबार के बालेश्वर, कटक व राउरकेला कार्यालय में तोड़-फोड़ किये जाने के बाद पुलिस ने अखबार में कार्यरत एक उप-संपादक जीतेन्द्र दास को गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ बुधवार को राजधानी भुवनेश्वर में पत्रकारों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने कहा कि इस मामले में गलत तरीके से उप-संपादक को गिरफ्तार किया गया है जबकि समाचार पत्र में प्रकाशित सामग्री को लेकर अखबार का संपादक जिम्मेदार होता हैं न कि उप-संपादक। इन पत्रकारों ने उप-संपादक की तत्काल बिना शर्त रिहाई के साथ-साथ इस मामले में कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। समाचार पत्र के कार्यालय पर किए गए हमले की पत्रकारों ने निंदा की है। पत्रकारों ने कहा है कि इस हमले के दौरान  गोपबंधु दास की मूर्ति से तोड़-फोड़ भी की गई। अखबार के कार्यालय पर हमला कर तोड़-फोड़ करने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है।

                                    उप-संपादक की गिरफ्तारी का विरोध करते पत्रकार

उप-संपादक की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को भुवनेश्वर के पत्रकारों ने स्थानीय जयदेव भवन के निकट एकत्रित हो कर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने कहा है कि यदि उप-संपादक को रिहा नहीं किया जाता है तो आगे भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को फोटो प्रकाशित होने के बाद एक समुदाय के लोगों द्वारा बालेश्वर स्थित 'समाज' के कार्यालय पर हमला किया। लोगों ने प्रेस को आग लगा दिया और अन्य सामान जला दिया। समाज प्रबंधन का कहना है कि इसमें पांच करोड रुपये का नुकसान हुआ है। इसी तरह कटक स्थित मुख्य कार्यालय में भी लोगों ने हमला कर काफी सामान तोड़ दिया। राउरकेला में भी यही स्थिति रही।
 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...