Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

पत्रकार राधेकृष्ण ने बृजभूषण तिवारी के जीवन पर लिखी किताब

समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वर्गीय बृजभूषण तिवारी के जीवन पर देश के जाने-माने पत्रकार राधेकृष्ण ने “संघर्ष पथ रू समाजवादी पुरोधा बृजभूषण तिवारी पर एकाग्र” नामक पुस्तक लिखी है। इस पुस्तक में मुलायम सिंह यादव ने ‘बृजभूषण तिवारी सच्चे समाजवादी थे’ शीर्षक से एक आलेख लिखा है। अपने आलेख में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस को दोहरे चरित्र वाली पार्टी बताते हुए कहा है कि इसकी कथनी और करनी में हमेशा जमीन-आसमान का फर्क रहा है। उन्होंने कहा है कि आज की तारीख में कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। धोखा देने वालों का यही हश्र होता है। कांग्रेस की हमने उस समय मदद की थी जब केंद्र में उसकी सरकार को गंभीर खतरा था, लेकिन कांग्रेस ने हमारा शुक्रिया अदा करने के बजाय हमें कमजोर करने की साजिश रची। कांग्रेस ने कई मौकों पर हमें अंधेरे में रखा। जब हमने कांग्रेस की मदद करने का फैसला किया था तो हमारे कई शुभचिंतकों ने हमसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। बृजभूषण तिवारी ने हमें आगाह किया था कि मैं कांग्रेस पर ज्यादा भरोसा न करूं क्योंकि यह पार्टी भरोसे के लायक नहीं है।

मुलायम सिंह यादव ने बृजभूषण तिवारी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि आजादी के बाद पांच दशक से ज्यादा समय तक कांग्रेस ने देश पर शासन किया लेकिन उसने जनता के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने हमेशा जनता के हितों की अनदेखी की है। कांग्रेस ने देश के किसानों, मजदूरों, दलितों और मुसलमानों की भलाई के लिए कुछ नहीं किया। जिसकी वजह से आज इन लोगों की हालत बहुत खराब है।

तीन खंडों में विभाजित 324 पृष्ठों की इस पुस्तक को कथाचित्र प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। पुस्तक के पहले खंड में बृजभूषण तिवारी के जीवन संघर्षों के बारे में बताया गया है। दूसरे खंड में बृजभूषण तिवारी के चुनिंदा लेखों, भाषणों और साक्षात्कारों को शामिल किया गया है। तीसरे खंड में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी, सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी, बीजेपी नेता कलराज मिश्र, सपा महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव, किरनमय नन्दा, जया बच्चन, मोहम्मद आजम खान, शिवपाल यादव, आलोक तिवारी, राजेंद्र चौधरी और प्रोफेसर निशीथ राय समेत देश की जानी-मानी 35 विभूतियों ने बृजभूषण तिवारी के बारे में अपने विचार और संस्मरण लिखे हैं।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि कांग्रेस ने दलितों और मुसलमानों को हमेशा वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। कांग्रेस खुद को मुसलमानों की सबसे बड़ी हितैषी बताती है, लेकिन सच्चाई इसके ठीक उलट है। कांग्रेस अगर सचमुच मुसलमानों की हितैषी है तो उसे तुरंत सच्चर कमेटी की रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू करना चाहिए। यूपीए सरकार के काम-काज से देश की जनता में बहुत गुस्सा है। सरकार में शामिल लोग घोटाले करने में लगे हुए हैं। एक के बाद एक बड़े-बड़े घोटाले सामने आ रहे हैं लेकिन सरकार चुप्पी साधकर बैठी हुई है। मुलायम सिंह यादव का कहना है कि जनता को जितनी नाराजगी कांग्रेस से है उससे कहीं ज्यादा नाराजगी भारतीय जनता पार्टी से भी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता कांग्रेस और भाजपा को सबक सिखाएगी। लोग समाजवादी पार्टी की तरफ बहुत उम्मीदों से देख रहे हैं। जनता को लग रहा है कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस और भाजपा का विकल्प दे सकती है। उन्होंने कांग्रेस पर सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस अपने राजनैतिक विरोधियों को सीबीआई की धमकी देती है। कांग्रेस की बात न मानने वाले राजनेताओं के पीछे सीबीआई को लगा दिया जाता है। कांग्रेस के इशारे पर सीबीआई ने देश के कई राजनेताओं के खिलाफ झूठे और फर्जी मामले दर्ज किए हैं।

अयोध्या आंदोलन के दिनों को याद करते हुए सपा मुखिया ने पुस्तक में कहा है कि उस समय हमने बाबरी मस्जिद की रक्षा करके देश के संविधान को क्षत-विक्षत होने से बचाया था। इसके साथ ही हमने मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बने सैकड़ो-हजारों मंदिरों को टूटने से बचाया था। हमारी सरकार को कोर्ट ने विवादित स्थल पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। हमारी सरकार ने कोर्ट के आदेश का पालन किया। हमने कभी नफा-नुकसान देखकर राजनीति नहीं की। मैं जानता था कि जो कर रहा हूं, मुझे उसका बहुत बड़ा राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मैंने संविधान की रक्षा के लिए अपनी सरकार को दांव पर लगा दिया। मैंने हमेशा सच और सही का साथ दिया।

प्रस्तुतीः दिनेश शाक्य

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...