Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

‘पी7न्यूज’ चैनल की कंपनियों पीएसीएल, पीजीएफ और पर्ल पर सीबीआई का छापा

बड़ी खबर पी7न्यूज चैनल से आ रही है. इस न्यूज चैनल की मदर कंपनीज पर्ल, पीएसीएल और पीजीएफ के कई ठिकानों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एक साथ सघन छापेमारी की है. इन कंपनियों पर जनता से अवैध तरीके से पैसे उगाहने के आरोप हैं. दिल्ली में सीबीआई के प्रवक्ता ने छापेमारी की पुष्टि की है. साथ ही यह भी बताया कि पीएसीएल लिमिटेड और पीजीएफ लिमिटेड के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

बड़ी खबर पी7न्यूज चैनल से आ रही है. इस न्यूज चैनल की मदर कंपनीज पर्ल, पीएसीएल और पीजीएफ के कई ठिकानों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एक साथ सघन छापेमारी की है. इन कंपनियों पर जनता से अवैध तरीके से पैसे उगाहने के आरोप हैं. दिल्ली में सीबीआई के प्रवक्ता ने छापेमारी की पुष्टि की है. साथ ही यह भी बताया कि पीएसीएल लिमिटेड और पीजीएफ लिमिटेड के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक एजेंसी ने पांच शहरों नई दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, मोहाली और रोपड़ में इन कंपनियों के ठिकानों पर छापे मारे. इस दौरान काफी बड़ी संख्या में दस्तावेज और आंकड़े इकट्ठे किए गए. जनता से उगाही, पैसा का गलत इस्तेमाल और फंड डायवर्जन जैसे मामले इन आंकड़ों व दस्तावेजों से पता चले हैं. सीबीआई का कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत पीएसीएल और पीजीएफ कंपनियों की जांच कर रही है.

इन कंपनियों के संचालकों पर आरोप है कि वे जमीन देने के नाम पर जनता से बहुत बड़े पैमाने पर धन इकट्ठा कर चुके हैं. जिन स्कीमों के तहत ये निवेश कराए गए, वे गैर-कानूनी और अवैध हैं. इस प्रकरण को लेकर कंपनियों के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र और धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए.

सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल मार्च में बाजार नियामक सेबी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और सीबीआई को कंपनियों की जांच के निर्देश दिए. तब जून में केस दर्ज किए गए और अब जो छापे मारे गए हैं, इसी केस के जांच पड़ताल के तहत हैं. फिलहाल सीबीआई की छापेमारी से पी7न्यूज चैनल से लेकर पर्ल, पीएसीएल और अन्य संबंधित कंपनियों में हड़कंप है.

CBI raid PACL PGF

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...