Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

ए-2-ज़ेड चैनल के पत्रकार ने ‘स्टिंग ऑपरेशन’ से पकड़ा ‘धंधे वालियों’ को

 

टीवी चैनलों के स्टिंग ऑपरेशनों से कभी सरकार की नींवें हिल जाती थीं तो कई स्टिंग ऑपरेशन ऐसे भी हुए जिन्होंने भ्रष्ट तंत्र की ईंट से ईंट बजा कर रख दी, लेकिन जब छुटभैये चैनलों की भरमार हो गयी है तो ज़ाहिर तौर पर स्टिंग ऑपरेशन भी उसी स्तर के होंगे। खुद को आसाराम बापू का परम समर्थक बताने वाले खबरिया चैनल ए-2-ज़ेड के एक रिपोर्टर ने एक ऐसे ही अनोख़े स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया है जिसमें उन्होंने दो ऐसी महिलाओं को गिरफ़्तार करवाया है जो कथित तौर पर जिस्मफरोशी का धंधा करती थीं।
 
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस के अडिशनल कमिश्नर ए के ओझा के मुताबिक उन्होंने द्वारका में दो महिलाओं को ए-2-ज़ेड न्यूज़ चैनल के एक पत्रकार राकेश कुमार की शिकायत पर पकड़ा है। राकेश ने रविवार को द्वारका के एक मकान में उन महिलाओं का 'ऑफर' देते हुए 'स्टिंग ऑपरेशन' किया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं पर अनैतिक व्यापार (निषेध) कानून के तहत मुकदमा दर्ज़ किया है।
 
पुलिस में दर्ज़ एफआईआऱ के मुताबिक पिछले शुक्रवार यानी 2 नवंबर को राकेश कुमार ने एक सूत्र से मिली जिस्मफरोशी की 'ख़बर' पर द्वारका के सैक्टर 19-बी में रहने वाली एक महिला को 'लड़की' के लिए फोन किया। महिला ने उस वक्त तो उसका नंबर नोट कर लिया और दो दिनों बाद यानी रविवार 4 नवंबर को फोन कर बुला लिया। राकेश के अनुसार महिला ने उस वक्त उनसे कहा कि अभी अच्छी लड़कियां आई हुई हैं। उस महिला ने कथित तौर पर राकेश को एक स्कूल के पास बुलाया और एक फ्लैट में ले गए।
 
राकेश ने पुलिस को बताया कि उसने इसी दौरान अपने चैनल के कैमरामैन को बुला लिया और उन महिलाओं की रिकॉर्डिंग कर ली। रिकॉर्डिंग में महिलाएं कथित तौर पर जिस्मफरोशी के लिए ढाई हज़ार रुपए मांग रही थीं। राकेश ने महिला को अपना साइन किया हुआ नोट देकर झांसे में ले लिया, फिर एटीएम से बाकी पैसे लाने का बहाना बनाया और उसी नोट को सबूत के तौर पर पेश कर दोनों को पकड़वा दिया।
 
ख़ास बात ये है कि ए-2-ज़ेड के प्रबंधन ने इस बारे में कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...