Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

‘चैनल वन’ के मालिक जहीर अहमद समेत 11 के खिलाफ सहारा ने लखनऊ में दर्ज कराया मुकदमा

लखनऊ से सूचना है कि अलीगंज थाने में सहारा समूह की तरफ से न्यूज चैनल 'चैनल वन' के मालिक जहीर अहमद समेत 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है. सहारा की ओर से प्रदीप राय चौधरी ने तहरीर दी जिस पर एफआईआर दर्ज है. जहीर अहमद के अलावा मोहम्मद आरिफ, राकेश सक्सेना, नेहा माहेश्वरी, वंदना चंदेल, राम मोहन शर्मा, प्रदीप नांबियार, अनिल उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह आदि के नाम एफआईआर में हैं. इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 389, 406, 506 के तहत रिपोर्ट लिखाई गई है.

यह एफआईआर जनवरी महीने में ही सहारा ने दर्ज करा दी थी पर इसका पता अब सबको चला है. पता चला है कि पुलिस के लोग जहीर अहमद व अन्य को पूछताछ के लिए लखनऊ बुला रहे हैं. चैनल वन पर पिछले साल सितंबर महीने में सहारा के खिलाफ एक खबर का प्रसारण किया गया था. इसमें उन निवेशकों को स्टूडियो में बिठाकर वक्तव्य लिया गया जिन्होंने सहारा में पैसा लगाया लेकिन उन्हें रिटर्न नहीं मिला. इसके बाद मुंबई में इसी ग्रुप के चैनल लेमन न्यूज पर सहारा के खिलाफ कार्यक्रम दिखाए गए. सूत्रों का कहना है कि इन कार्यक्रमों से चिढ़े सहारा समूह ने चैनल वन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...