Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

छत्तीसगढ़ पुलिस का अनोखा कारनामा: बलात्कारी पत्रकार का नाम छिपाया, पीड़िता को किया सरेआम बदनाम

 

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस और भ्रष्ट पत्रकारों की मिलीभगत का एक नया नमूना सामने आया है। पुलिस बलात्कार के आरोपी पत्रकार का नाम छिपा कर पीड़िता का नाम सार्वजनिक करने में जुट गयी है।

 

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस और भ्रष्ट पत्रकारों की मिलीभगत का एक नया नमूना सामने आया है। पुलिस बलात्कार के आरोपी पत्रकार का नाम छिपा कर पीड़िता का नाम सार्वजनिक करने में जुट गयी है।
 
पिछले 13 दिसंबर को चैनल इंडिया नाम के अखबार के संपादक रजत बाजपेयी पर उसकी एक महिला संवाददाता ने बलात्कार का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज़ करवा दिया था। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने भारी हील-हुज्जत के बाद मुकदमा तो दर्ज़ कर लिया, लेकिन इस बात का पूरा ध्यान रखा कि आरोपी संपादक रजत बाजपेयी की इज्जत उछलने न पाए।
 
 
बताया जाता है कि रजत के पिता भी एक राष्ट्रीय चैनल के पत्रकार हैं और पिता-पुत्र की पुलिस में अच्छी जान पहचान है। इसी का असर रहा कि पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज़ करने में न सिर्फ़ आनाकानी की बल्कि जो प्रेस विज्ञप्ति जारी की उसमें भी आरोपी का नाम गायब कर दिया। दिलचस्प बात ये है कि पुलिस नियमावली में दिये गये दिशा-निर्देशों को ताक पर रख कर प्रेस विज्ञप्ति में पीड़िता का असली नाम और पता डाल दिया।
 
खबर है कि पीड़िता पर पुलिस अधिकारी अप्रत्यक्ष तौर पर ये दबाव बना रहे हैं कि वो ये मामला वापस ले ले। इतना ही नहीं, स्थानीय मीडिया को भी खबर न छापने की सख्त हिदायत दी गयी है।
 
इस बारे में भड़ास4मीडिया पर पहले प्रकाशित खबर:
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...