Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

कमर बने 400 टेस्ट कवर करने वाले तीसरे पत्रकार

शारजाह। पाकिस्तान के अनुभवी पत्रकार कमर अहमद यहां पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीसरे मैच के साथ ही एक नायाब उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे। वह गुरुवार को 400 टेस्ट कवर करने वाले दुनिया के तीसरे व्यक्ति बन गए। उन्होंने कहा, 'बतौर पत्रकार 400 टेस्ट पूरे करना फº की बात है। मुझे इस पर गर्व है।'

शारजाह। पाकिस्तान के अनुभवी पत्रकार कमर अहमद यहां पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीसरे मैच के साथ ही एक नायाब उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे। वह गुरुवार को 400 टेस्ट कवर करने वाले दुनिया के तीसरे व्यक्ति बन गए। उन्होंने कहा, 'बतौर पत्रकार 400 टेस्ट पूरे करना फº की बात है। मुझे इस पर गर्व है।'

दोस्तों में 'क्यू' के नाम से मशहूर 76 बरस के कमर के अलावा ब्रिटेन के द टाइम्स के जॉन वुडकाक और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान, क्रिकेट लेखक और कमेंटेटर रिची बेनो यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। अहमद ने 1000वां क्रिकेट टेस्ट भी कवर किया था, जो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 1984 में पाकिस्तान के हैदराबाद में खेला गया था। इसके अलावा उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच 2011 में लॉ‌र्ड्स पर खेला गया 2000वां टेस्ट भी कवर किया। इसके अलावा वह 732 वनडे मैच और आठ विश्व कप कवर कर चुके हैं।

अहमद खुद प्रतिभाशाली बायें हाथ के स्पिनर थे और 1958 के वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में उनका चयन भी हुआ था, लेकिन वह मौका चूक गए और उन्होंने मैदान से बाहर अपना सपना पूरा करने का फैसला किया। उनके नाम पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पाकिस्तान क्रिकेट के महान मुहम्मद भाइयों (हनीफ, वजीर, रईस, मुश्ताक और सादिक) को आउट करने का रिकॉर्ड है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...