दैनिक भास्कर के नार्थ रीजन में व्यापक परिवर्तन होने जा रहा है. चंडीगढ़ के स्थानीय संपादक दीपक धीमान को प्रमोट करके सीपीएच2 (चंडीगढ़-पंजाब-हरियाणा-हिमाचल) का संपादक बना दिया गया है. पहले इस पद पर कमलेश सिंह को जिम्मेदारी दी गई थी, जिनका कुछ महीने पहले भोपाल तबादला कर दिया गया था. इसके बाद से ही यह पद खाली चल रहा था, जिस पर दीपक धीमान को नियुक्त कर दिया गया है.
टीओआई से जुड़े शमशेर सिंह चंदेल को लुधियाना का संपादक बनाया जा रहा है. लुधियाना में अभी स्थानीय संपादक की भूमिका निभा रहे अभिजीत मिश्रा को कहां भेजा जाएगा यह तय नहीं हुआ है. अमृतसर के स्थानीय संपादक अमित गुप्ता को पटियाला भेजा जा रहा है. पटियाला के संपादक रमन मीर को जालंधर भेजा जा रहा है. इसके साथ ही चर्चा है सिटी भास्कर के एडिटर, लुधियाना सौरभ द्विवेदी को बठिंडा का एडिटर बनाया जाएगा वहीं बठिंडा में संपादक की भूमिका निभा रहे मयंक कुशवाहा को अमृतसर भेजा जा सकता है.