Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

दिल्ली के मतदाताओं की नब्ज टटोलेगा ‘4 रीयल न्यूज’ का नया प्रोग्राम ‘बोल वोटर बोल’

दिल्ली विधानसभा चुनाव में फतह के इरादे से राजनैतिक पार्टियां कमर कसकर मैदान में उतर चुकी हैं. हर पार्टी की पोटली में मतदाताओं को लुभाने के लिए ढेर सारे वादे और दावे हैं. सभी पार्टियों को उम्मीद है कि दिल्ली के वोटर उसे ही जिताएंगे, लेकिन इस उम्मीद के साथ पार्टियों को आशंकाएं भी कम नहीं है. क्योंकि मतदाताओं ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. वो चुप हैं और सब देख रहे हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में फतह के इरादे से राजनैतिक पार्टियां कमर कसकर मैदान में उतर चुकी हैं. हर पार्टी की पोटली में मतदाताओं को लुभाने के लिए ढेर सारे वादे और दावे हैं. सभी पार्टियों को उम्मीद है कि दिल्ली के वोटर उसे ही जिताएंगे, लेकिन इस उम्मीद के साथ पार्टियों को आशंकाएं भी कम नहीं है. क्योंकि मतदाताओं ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. वो चुप हैं और सब देख रहे हैं.

आखिर क्या है मतदाताओं के मन में, क्या वो एकबार फिर शीला दीक्षित और कांग्रेस पर भरोसा करेंगे या बीजेपी के वनवास को खत्म कर उसे गद्दी पर बिठाएंगे या फिर राजनीति के नए खिलाड़ी ‘आप’ पर दांव लगाएंगे? आखिर दिल्ली के मतदाता किसे बनाएंगे दिल्ली का बादशाह? मतदाताओं के मिजाज को जानने के लिए ही 4 रीयल न्यूज बहुत जल्द लेकर आ रहा है एक नया कार्यक्रम ‘बोल वोटर बोल’.

‘बोल वोटर बोल’ दिल्ली के वोटरों के लिए वोटरों के बीच जाकर उनकी राय जानने का कार्यक्रम तो है ही, साथ ही ये दिल्ली के मतदाताओं की सीधे उनके जनप्रतिनिधियों से भी मुठभेड़ कराएगा. इस कार्यक्रम में मतदाताओं के साथ-साथ क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक, उम्मीदवार, पार्टी प्रतिनिधि समेत अपने-अपने दलों के कई नेता रहेंगे, जो मतदाताओं को बताएंगे कि आखिर वो उन्हें क्यो वोट दें. मतदाता भी अपने जन प्रतिनिधियों का रिपोर्ट कार्ड जानने के हकदार होंगे और उनके कार्यों, दावों और वादों को अपनी कसौटियों पर कसेंगे.

हफ्ते में दो दिन प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में 4 रीयल न्यूज दिल्ली के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाएगा और वहां के मतदाताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित कराएगा. कुल मिलाकर ये कार्यक्रम दिल्ली के मतदाताओं औरदिल्ली पाने की दावेदारी कर रहे दलों और नेताओं के बीच सीधे संवाद का माध्यम है. कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी 4 रीयल न्यूज के आर निशाना, प्रदीप श्रीवास्तव और शशितुषार शर्मा के कंधों पर है.

दिल्ली की जनता की नब्ज टटोलने वाले 4 रीयल न्यूज का ये कार्यक्रम ‘बोल वोटर बोल’ दूसरे अन्य चैनलों के इस तरह के कार्यक्रमों से इस मायने में अलग होगा कि इसे विवादों से दूर रखा गया है. 4 रीयल न्यूज के मुताबिक टीआरपी के लिए इस कार्यक्रम में जानबूझकर विवाद पैदा नहीं किए जाएंगे, बल्कि महत्वपूर्ण मुद्दों और जनता के सवालों के साथ जन प्रतिनिधियों के 5 साल के रिपोर्ट कार्ड पर गंभीर चर्चा होगी. दिल्ली विधानसभा चुनाव पर 4 रीयल न्यूज के एक अन्य कार्यक्रम ‘किसकी दिल्ली’ को दिल्ली की जनता का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और चैनल को उम्मीद है कि ‘बोल वोटर बोल’ को भी दिल्ली की जनता का समर्थन और भरपूर प्यार मिलेगा.

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...