ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार लोकेंद्र पाराशर की माताजी श्रीमति सुशीला देवी पाराशर का गत शनिवार रात को निधन हो गया। वे 65 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को गृहग्राम रिछैरा मऊछ (नयागांव) में किया गया। उनकी चिता को मुखाग्नि उनके पति लक्ष्मण प्रसाद पाराशर ने दी। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के कई गणमान्यजन शामिल थे। उनके निधन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सदस्य प्रभात झा, प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, अशोक अर्गल, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, महिला बाल विकास मंत्री माया सिंह, मंत्री लालसिंह आर्य सहित कई पत्रकारों ने संवेदना व्यक्त की है।