Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

देवरिया के जिला समाज कल्याण अधिकारी को जान की धमकी

देवरिया: समाजवादी पार्टी की सरकार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से आम जनता ही नहीं अधिकारी भी त्रस्त हैं। कुछ ही दिन पहले जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमर नाथ तिवारी के सरकारी वाहन को, भाटपाररानी क्षेत्र में, आग लगाने का प्रयास किया गया था। अब जिला समाज कल्याण अधिकारी जी. आर. प्रजापति को उनके मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी एवं गालियां दी जा रही है। इन धमकियों से समाज कल्याण अधिकारी एवं उनका परिवार अत्यन्त दहशत में है।

जी. आर. प्रजापति नें इस सम्बन्ध में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज़ करायी है तथा अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। इस बाबत थाना प्रभारी कोतवाली, अनिल पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

मूल रूप से झांसी जिले के रहने वाले जी. आर. प्रजापति ने मंगलवार को बताया कि अखिलेश सिंह पुत्र बृजराज, निवासी ग्राम बेलडाड, थाना बरहज, जिला देवरिया द्वारा आए दिन उनके मोबाइल फोन पर गालियां व उनको परिवार सहित जान से मारने की धमकी देता है। उनसे फिरौती की मांग भी की जा रही है। 

सोमवार को अखिलेश सिंह नें, जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में अपने तीन चार अन्य साथियों के साथ जी. आर. प्रजापति से मार-पीट एवं गाली-गलौज की तथा सरकारी कार्य में बाधा पहॅुचायी। समाज कल्याण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी के कारण आए दिन कुछ न कुछ बवाल होता रहता है।

ओ. पी. श्रीवास्तव की रिपोर्ट।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...