Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

मासूम की हत्या से नाराज़ ग्रामीणों ने एसपी की कार का शीशा तोड़ा

देवरिया 4 फरवरी। 6 वर्षीय मासूम बालक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक पर अपना गुस्सा उतारा। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों ने उनके के साथ धक्का-मुक्की की और चूडि़यां दिखाई। इस घटना में पुलिस अधीक्षक की कार का शीशा टूट गया।

देवरिया 4 फरवरी। 6 वर्षीय मासूम बालक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक पर अपना गुस्सा उतारा। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों ने उनके के साथ धक्का-मुक्की की और चूडि़यां दिखाई। इस घटना में पुलिस अधीक्षक की कार का शीशा टूट गया।

इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि ने बताया कि वे सोमवार की रात्रि में जिले के बनकटा थाने के नोनार पाण्डेय गांव गए थे। वहां ग्रामीण सड़क जाम कर रहे थे। वे लोगों को समझा रहे थे कि उसी बीच कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की की और उनकी कार का शीशा तोड़ दिया।

ज्ञात हो कि रविवार को नोनार पाण्डेय के अवधेश गुप्ता द्वारा सूचना दी गई थी कि उनका पुत्र आदित्य, उम्र 6 वर्ष, घर के पास ही खेलने गया था और देर शाम तक घर वापस नही आया। अवधेश गुप्ता ने अपने पुत्र के अपरहण और हत्या की आशंका व्यक्त की थी। लेकिन थाने की पुलिस ने इस मामले में गम्भीरता नहीं दिखाई। इसके बाद सोमवार को गांव के पास स्थित एक तालाब से गायब हुए बालक का शव बरामद हुआ। बालक का शव मिलने के बाद ग्रामीण काफी नाराज हो गए और उन्होने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। 

 

देवरिया से ओपी श्रीवास्तव की रिपोर्ट।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...