Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

दिलीप सिंह और मनोज कुमार ने DIGI छोड़ा, WWIL पहुंचे

जयपुर के DIGI Cable से मनोज कुमार और दिलीप सिंह ने इस्तीफा दे दिया है| दोनों अपनी नई पारी जयपुर में हाल ही लॉन्च होने जा रहे नए MSO जिसका नाम WWIL है, के साथ शुरू कर रहे हैं| DIGI में Technical Manager के पद पर काम कर रहे दिलीप सिंह इससे पहले मुंबई में इनकेबल नेट में अपनी सेवाएं दे रहे थे| इसके बाद इन्होंने राजस्थान और मध्यप्रदेश में भास्कर मल्टीनेट के लिए अपनी तकनीकी सेवाएं दीं|

जयपुर के DIGI Cable से मनोज कुमार और दिलीप सिंह ने इस्तीफा दे दिया है| दोनों अपनी नई पारी जयपुर में हाल ही लॉन्च होने जा रहे नए MSO जिसका नाम WWIL है, के साथ शुरू कर रहे हैं| DIGI में Technical Manager के पद पर काम कर रहे दिलीप सिंह इससे पहले मुंबई में इनकेबल नेट में अपनी सेवाएं दे रहे थे| इसके बाद इन्होंने राजस्थान और मध्यप्रदेश में भास्कर मल्टीनेट के लिए अपनी तकनीकी सेवाएं दीं|

दिलीप मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन के लिए भी काम कर चुके हैं| DIGI छोड़कर WWIL जाने वाले दूसरे व्यक्ति मनोज कुमार ने DIGI से पहले भास्कर मल्टीनेट के लिए असिस्टेंट कंट्रोल रूम इंचार्ज के तौर पर काम किया| इसके अलावा वे राजस्थान पत्रिका के केबल समूह में भी State Control Room Incharge की ज़िम्मेदारी संभाल चुके हैं| WWIL में मनोज Producer-News and Production के पद पर कार्य करेंगे|

नरेश पारीक, उमंग माथुर और नीरज शर्मा ने भी WWIL के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है| नरेश और उमंग इससे पहले DIGI और भास्कर मल्टीनेट के लिए अपनी सेवाएं दे चुके हैं| नीरज DIGI के बाद कुछ समय के लिए महुआ टीवी के मुंबई ऑफिस में अपनी सेवाएं दे चुके हैं|  राजस्थान की राजधानी जयपुर में एमएसओ डिजी केबल से छोड़कर जाने वालों की कतार में ऑपरेशन टीम भी जुड़ गई है|

इस बार ऑपरेशन टीम से पांच लोगों के साथ दो कर्मचारी कंट्रोल रूम से भी हैं| इस्तीफा देने सभी लोगो ने सिटी केबल में ज्वाइन किया है| डिजी केबल में असिस्टेंट मैनेजर दीपक शर्मा ने सिटी केबल में मैनेजर ऑपरेशंस के तौर पर ज्वाइन किया है| इनके साथ ऑपरेशन डिपार्टमेंट से प्रमोद शर्मा, अमित शर्मा, जीतेंद्र सैनी और नीलमणि जांगिड़ ने संस्थान को अलविदा कहा है| इनके अलावा कंट्रोल रूम से सुरेन्द्र सिंह रावत और संदीप कुमार भी सिटी केबल पहुँच गए हैं|

जयपुर में DIGI Cable छोड़ कर जाने वालों की लिस्ट के नामों में फिर इजाफा हो गया है| इस बार संयोग जैन और अंजन जैन ने संस्थान को बाय करते हुए WWIL के Siti Cable को ज्वाइन किया है| संयोग इससे पहले भास्कर मल्टीनेट के साथ रिपोर्टर के तौर पर जुड़े रहे| जहां वे क्राइम बीट देख रहे थे| वहीँ अंजन भी भास्कर मल्टीनेट के लिए अपनी सेवाएं दे चुके हैं| ये दोनों ही डिजी केबल के जयपुर में पदार्पण के वक़्त से जुड़े हुए थे| इस बार चार लोगों ने DIGI का दामन छोड़कर WWIL को चुना है| ये हैं नितेश शर्मा, कमल शर्मा, दिनेश मीणा और करणी सिंह| इनमें से कमल, दिनेश और करणी DIGI से पहले भास्कर मल्टीनेट के लिए भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं| पिछले कुछ दिनों से शुरू हुआ ये सिलसिला फिर चल निकला है और माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और नाम DIGI की लिस्ट से कट कर WWIL में शामिल हो जाएंगे|

मालूम हो कि जल्द ही जयपुर में WWIL एक नए MSO के तौर पर अपनी सेवाएं शुरू करने जा रहा है| इससे पहले राजधानी में भास्कर, पत्रिका और DIGI अपना केबल नेटवर्क चला रहे हैं| धीरे-धीरे डिजी केबल से कर्मचारियों के छोड़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ था उसमें अब तेज़ी दिख रही है| इन सबके बीच एक नए MSO के जयपुर में आने से केबल उपभोक्ताओं को नए विकल्प मिलने लगेंगे और इससे एनेलौग से डिजिटल हो रहे केबल व्यवसाय को भी नए आयाम मिलेंगे|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

सुख-दुख...

Shambhunath Shukla : सोनी टीवी पर कल से शुरू हुए भारत के वीर पुत्र महाराणा प्रताप के संदर्भ में फेसबुक पर खूब हंगामा मचा।...

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

प्रिंट-टीवी...

जनपत्रकारिता का पर्याय बन चुके फेसबुक ने पत्रकारिता के फील्ड में एक और छलांग लगाई है. फेसबुक ने FBNewswires लांच किया है. ये ऐसा...

Advertisement