Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

दीपक चौरसिया, राणा यशवंत का इम्तहान 14 फरवरी से होगा शुरू

जी हां. दीपक चौरसिया की परीक्षा 14 फरवरी से शुरू होने वाली है. इस दिन इंडिया न्यूज नेशनल चैनल रीलांच किया जाएगा. दीपक के लिए अपने जीवन व करियर का सबसे बड़ा इम्तहान है यह. उन्होंने अपना अच्छा खासा करियर दांव पर लगाकर पैसे की खातिर इंडिया न्यूज का दामन थाम लिया. हालांकि आजकल करियर का दूसरा नाम पैसा ही है, और इंडिया न्यूज में दीपक को भरपूर पैसा मिला है, साथ ही मालिकाना हक भी उन्हें मिला है.

जी हां. दीपक चौरसिया की परीक्षा 14 फरवरी से शुरू होने वाली है. इस दिन इंडिया न्यूज नेशनल चैनल रीलांच किया जाएगा. दीपक के लिए अपने जीवन व करियर का सबसे बड़ा इम्तहान है यह. उन्होंने अपना अच्छा खासा करियर दांव पर लगाकर पैसे की खातिर इंडिया न्यूज का दामन थाम लिया. हालांकि आजकल करियर का दूसरा नाम पैसा ही है, और इंडिया न्यूज में दीपक को भरपूर पैसा मिला है, साथ ही मालिकाना हक भी उन्हें मिला है.

देखना है कि वे अपने बल व दमखम पर इंडिया न्यूज को टाप फाइव चैनलों में ले जा पाते हैं या फिर आखिरी पायदान के चैनलों में ही इसे चलाएंगे. इंडिया न्यूज का इतिहास रहा है कि यहां जो भी इसे सुधारने आया, वो खुद सुधर गया और चलता बना. दीपक चौरसिया ने राणा यशवंत को ग्रुप मैनेजिंग एडिटर बनाकर उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी डाल दी है.

विनोद शर्मा और कार्तिक शर्मा के आईटीवी नेटवर्क के नेशनल चैनल इंडिया न्यूज़ की 14 फरवरी को रीलांचिंग हो रही है. रीलांचिंग के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं. टीम के प्रशिक्षण से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन को बेहतर बनाने तक के काम को अंजाम दिया जा रहा है. जनकपुरी स्थित होटल हिल्टन में पूरे ग्रुप के सभी मीडिया माध्यमों के लोगों को बुलाकर आगे का विजन रखा गया और उन्हें ट्रेंड किया गया.

इसमें न्यूज़एक्स के एडिटर जहांगीर पोचा समेत कई लोगों ने भाषण दिया और ग्रुप को आगे बढ़ाने को लेकर प्लानिंग व इंप्लीमेंटेशन के लेवल की जानकारी दी. इस ग्रुप के पास 'इंडिया न्यूज़' नेशनल के अलावा इंडिया न्यूज़ हरियाणा, इंडिया न्यूज़ राजस्थान, इंडिया न्यूज़ बिहार- झारखंड, इंडिया न्यूज़ उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, इंडिया न्यूज मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ और अंग्रेजी समाचार चैनल न्यूज एक्स है. इस समूह का हिन्दी अखबार आज समाज और अंग्रेजी अखबार द संडे गार्जियन है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...