Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

जयपुर में सामान्य ज्ञान मासिक ‘दिव्य चाणक्य’ का विमोचन

जयपुर। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए राजस्थान के सामान्य ज्ञान पर आधारित मासिक पत्रिका 'दिव्य चाणक्य' का विमोचन शुक्रवार को प्रदेश के सार्वजनिक निर्माण विभाग के केबिनेट मंत्री यूनुस खान ने किया। मंत्री आवास पर शुक्रवार को आयोजित एक सादे समारोह में पत्रिका का विमोचन किया गया।

जयपुर। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए राजस्थान के सामान्य ज्ञान पर आधारित मासिक पत्रिका 'दिव्य चाणक्य' का विमोचन शुक्रवार को प्रदेश के सार्वजनिक निर्माण विभाग के केबिनेट मंत्री यूनुस खान ने किया। मंत्री आवास पर शुक्रवार को आयोजित एक सादे समारोह में पत्रिका का विमोचन किया गया।

     दिव्य चाणक्य पत्रिका का विमोचन करते प्रदेश के सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री यूनुस खान

इस मौके पर खान ने कहा कि सरकार आगामी दिनों में १५ लाख युवाओं को रोजगार देने के लिए कृतसंकल्पित है। सभी विभागों में नई भर्तियों के लिए रिक्तियों की जानकारी सरकार के स्तर पर एकत्र की जा रही है। वहीं पुरानी अटकी पड़ी भर्तियों के निस्तारण के लिए कमेटी का गठन किया जा चुका है। प्रक्रियागत अड़चनों को समझकर जल्द समाधान करने की सरकार से सिफारिश की जाएगी।

खान ने उम्मीद जताई कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बेरोजगारों के लिए 'दिव्य चाणक्य' लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होनें 'दिव्य चाणक्य' के संपादक विनोद कुमार गौड़ को प्रकाशन पर बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगियों के प्रति समर्पित रहकर काम करें। इस मौके पर कर्नल नन्दकिशोर ढ़ाका, शंकरलाल परसावत, भंवरू खां, मुश्ताक खां, अशोक जांगिड़ आदि मौजूद थे.
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...