Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट ने मनाया 7वां स्थापना दिवस, कर्मचारियों को मिला इंक्रीमेंट

लखनऊ। प्रकाशन के सातवें वर्ष में प्रवेश करते हुए अपने मूल उद्देश्य और मिशन में दैनिक डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट निरंतर सफल रहा है। इसकी सफलता का श्रेय नेक और ईमानदार उद्देश्य के साथ सकारात्मक और ऊर्जावान सहयोगियों का संस्थान पर बना भरोसा है। अखबारी भीड़ और कॉरपोरेट मीडिया की चकाचौंध से इतर सकारात्मक एवं जनोपयोगी पत्रकारिता का वाहक डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट की अनवरत यात्रा आंदोलन के रूप में जारी है।

लखनऊ। प्रकाशन के सातवें वर्ष में प्रवेश करते हुए अपने मूल उद्देश्य और मिशन में दैनिक डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट निरंतर सफल रहा है। इसकी सफलता का श्रेय नेक और ईमानदार उद्देश्य के साथ सकारात्मक और ऊर्जावान सहयोगियों का संस्थान पर बना भरोसा है। अखबारी भीड़ और कॉरपोरेट मीडिया की चकाचौंध से इतर सकारात्मक एवं जनोपयोगी पत्रकारिता का वाहक डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट की अनवरत यात्रा आंदोलन के रूप में जारी है।

सातवें वर्ष में प्रवेश के साथ ही डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट अपने सातवें संस्करण के रूप में शीघ्र ही अंग्रेजी दैनिक डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट का प्रकाशन शुरू करेगा। यह बात अखबार के चेयरमैन प्रो.निशीथ राय ने स्थापना दिवस समारोह में कही। इस वर्ष भी अखबार ने समस्त कर्मचारियों को 15 प्रतिशत वार्षिक इन्क्रीमेंट दिया है।

इस अवसर पर संपादक अरविंद चतुर्वेदी ने संस्थान के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से बनी अखबार की छवि को निरंतर गति देकर, बढ़ती अखबारी एकरूपता के दौर में विविधता के साथ अपनी भूमिका निभाने के लिए कृत संकल्पित होने का आह्वान किया। स्थानीय संपादक अनिल भारद्वाज एवं ब्‍Žयूरो चीफ सुनीत श्रीवास्तव ने चेयरमैन के प्रयासों की सराहना करते हुए दोगुने जोश के साथ संस्थान की प्रगति में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

राजधानी से प्रकाशित डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट के सातवें स्थापना दिवस समारोह में संस्थान के संपादक अरविंद चतुर्वेदी, स्थानीय संपादक अनिल भारद्वाज, Žयूरो चीफ सुनीत श्रीवास्तव, मार्केटिंग मैनेजर योगेन्द्र सिंह एवं सर्कुलेशन मैनेजर महेश शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंटकर अखबार के संस्थापक एवं चेयरमैन प्रो.निशीथ राय का स्वागत किया। अपने उद्बोधन में प्रो. राय ने इस अवसर पर संस्थान से जुड़े समस्त लोगों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखबार की शुरूआत से लेकर आज तक की अनवरत यात्रा में डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट की एक अलग पहचान बनी है।

उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में आप सब के सहयोग ने अखबार के मिशन को पूरा करने का साहस व ऊर्जा दिया, उसका सुखद परिणाम आज सबके सामने है। डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट की पहचान व साख ऐसी बन गई है कि लोग कहते हैं कि बिना पूर्वाग्रह से ग्रसित हुए अपनी पहचान कायम रखने में अखबार सफल रहा है।

उन्होंने कहा कि बिना प्रचार, दिखावा और प्रदर्शन किए डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट विस्तार कर रहा है। सातवें वर्ष में प्रवेश के साथ ही कानपुर, वाराणसी और फैजाबाद संस्करण के साथ ही उर्दू डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट का प्रकाशन शुरू हो गया है और अंग्रेजी संस्करण के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। यह संस्करण भी शीघ्र ही पाठकों की कसौटी पर होगा। उन्होंने कहा कि अधिकतम की कोई सीमा नहीं, लेकिन ऐसे ही अच्छे सहयोगी जुड़े रहे तो अखबार का विस्तार भी जारी रहेगा, और यह उžत्‍तर प्रदेश का अग्रणी अखबार बन सकेगा।

इससे पूर्व स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संपादक अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि छह वर्षों की कड़ी मेहनत, लगन व सूझबूझ से अखबार की निष्पक्ष छवि बनी है और पाठकों का भरोसा हासिल करने में हम सफल हुए हैं। परिवार के मुखिया के तौर पर प्रो. राय का अपेक्षित सहयोग और मार्ग दर्शन मिलने से अखबार के सभी सदस्यों में कभी ऊर्जा की कमी नहीं रही। हमें पाठको की कसौटी पर लगातार खरा उतरने के लिए नए-नए प्रयोग करते रहने होंगे, ताकि अखबार की ताजगी और विविधता बनी रहे। आज रचना के स्तर पर एकरूपता बनाम विविधता का संघर्ष है। तकनीकी एकरूपता अब अखबारों में भरी दिख रही है, लेकिन डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट की पहचान भीड़ से अलग और विशिष्ट है।

संस्थान की कामयाबी में संस्थान से जुड़ी प्रत्येक इकाई का सहयोग है। अंत में स्थानीय संपादक अनिल भारद्वाज ने चेयरमैन समेत सभी सहयोगियों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए सभी को अपने-अपने स्तर पर बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सराहा और भविष्य में भी पूरे मनोयोग से संस्थानहित में कार्य करते रहने का आह्वान किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में संस्थान के समस्त कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।

डेली न्यूज एक्टिविस्ट अखबार में प्रकाशित आदित्य शुक्ला की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...