Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

दूरदर्शन और आकाशवाणी में नौकरी की बहार

नई दिल्ली।। मीडिया क्षेत्र और दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) में नौकरी पाने की चाहत रखने वाले देश के युवाओं के लिए  लिए एक स्वर्णिम अवसर है.  प्रसार भारती में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भर्ती का एक बड़ा कदम उठाया है. जिसके चलते प्रसार भारती भर्ती बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
नई दिल्ली।। मीडिया क्षेत्र और दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) में नौकरी पाने की चाहत रखने वाले देश के युवाओं के लिए  लिए एक स्वर्णिम अवसर है.  प्रसार भारती में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भर्ती का एक बड़ा कदम उठाया है. जिसके चलते प्रसार भारती भर्ती बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रालय ने बोर्ड के गठन के संबंध में वित्त मंत्रालय में व्यय विभाग और कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग से विचार विमर्श किया है. मंत्रिसमूह की सिफारिश के मुताबिक प्रसार भारती के लिए एक भर्ती बोर्ड बनाना होगा. मंत्रालय ने व्यय विभाग और डीओपीटी (डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग) से मंजूरी प्राप्त कर ली है. अब केंद्रीय मंत्रिमंडल से अंतिम मंजूरी की दरकार है.
अधिकारियों का कहना है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रस्ताव के अनुसार प्रसार भारती भर्ती बोर्ड का प्रमुख भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव स्तर का एक अधिकारी होगा और इसमें संयुक्त सचिव स्तर के दो और सदस्य होंगे.
 
इन पदों पर होंगी भार्तियां-
 
खबर है कि बोर्ड के गठन के लिए 45 पद सृजित किये जाएंगे जो विशेष रूप से दूरदर्शन और आकाशवाणी (एआईआर) के लिए कर्मचारियों की भर्ती करेगा. प्रसार भारती में निकट भविष्य में दूरदर्शन और आकाशवाणी में कार्यक्रम और तकनीकी प्रकोष्ठों में कम से कम 1,150 पदों को भरा जाना है. इन पदों में सहायक केंद्र निदेशक, इंजीनियरिंग सहायक, कार्यक्रम अधिकारी, ट्रांसमिशन अधिकारी, तकनीकी कर्मचारी, कैमरामेन, प्रोडक्शन सहायक और प्रशासनिक कर्मी आदि शामिल होंगे.
बोर्ड का गठन होने और भर्तियां शुरू होने के बाद दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्रों में नयी ऊर्जा आएगी.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...