Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

रेडियो पर ऐलान-ए-केजरीवाल और राग मोदी….

Vikas Mishra: एफएम सुनना इन दिनों बड़ा मुश्किल हो गया है। चुनावी प्रचार पका रहा है। केजरीवाल साहब का ऐलान सुन रहा हूं। फिर शर्त रख रहे हैं दिल्ली वालों पर कि 50 सीटें दो तब बनूंगा मुख्यमंत्री, फिर नहीं भागूंगा बढ़िया काम करूंगा। केजरीवाल 49 दिनों की सरकार चलाने के बाद भाग खड़े हुए थे, उसकी सफाई में कह रहे हैं कि लाल बहादुर शास्त्री भी ऐसा कर चुके हैं। बड़ी खुशी हुई जानकर कि देश के इतिहास में कोई तो एक नेता हुआ जिससे अपने से तुलना लायक पाते हैं केजरीवाल, शास्त्री जी ही सही। वरना तो केजरीवाल साहब अन्ना, गांधी, नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी को तो अपने चरणों की धूल के बराबर भी नहीं सेटते।

केजरीवाल का प्रलाप खत्म होते ही मोदी राग शुरू हो जाता है-हम मोदी को लाने वाले हैं..। पता नहीं ये कौन हैं, जो गा-बजाकर मोदी जी को लाने वाले हैं। मोदी जी जैसे सुपरमैन हैं, सारी समस्याओं को चुटकी बजाकर दूर कर देंगे। भारत विश्वगुरु बन जाएगा। चीन, पाकिस्तान, अमेरिका सब पानी भरेंगे। चैनल बदलता हूं तो फिर मोदी गीत चालू रहता है- मैं देश नहीं मिटने दूंगा। जैसे कोई मिटा रहा है और बचाएंगे मोदी जी। कांग्रेस का भी एक ताल में गीत है- हर हाथ शक्ति हर हाथ तरक्की। अभी व्हाट्स एप पर एक साथी ने हर हाथ शक्ति हर हाथ तरक्की की एक तस्वीर भेजी है। ये नारा सुनकर वो खुराफाती तस्वीर सामने दिखने लगती है। चुनावों की आपाधापी दिल्ली की सड़कों पर नहीं दिखाई दे रही है। टीवी, रेडियो और पोस्टरों पर है। महीने भर तक एफएम पर यही झेलना पड़ेगा। मैं भी झेल रहा हूं, आप भी झेलिए।

आजतक न्यूज चैनल में कार्यरत पत्रकार विकास मिश्रा के फेसबुक वॉल से।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...