Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

कांग्रेसियों के नाम एक और घोटाला, अबकी Facebook Like Scam

सोशल मीडिया पर जारी सियासत ने राजस्‍थान में नया मोड़ ले लिया है। भाजपा ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर अपनी शोहरत बढ़ाने की कोशिश में आधिकारिक फेसबुक पेज के लिए 'लाइक्स खरीदने' का आरोप लगाया है। इसे सोशल मीडिया घोटाला करार देते हुए भाजपा प्रवक्ता ज्योति किरण ने कहा कि गहलोत का फेसबुक पेज का जिम्मा एक अलग टेक टीम संभालती है और 1 जून तक इसे 1,69,077 लाइक्स मिले हुए थे। ज्यदातर लाइक्स 5 मई वाले हफ्ते में आए हैं।

सोशल मीडिया पर जारी सियासत ने राजस्‍थान में नया मोड़ ले लिया है। भाजपा ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर अपनी शोहरत बढ़ाने की कोशिश में आधिकारिक फेसबुक पेज के लिए 'लाइक्स खरीदने' का आरोप लगाया है। इसे सोशल मीडिया घोटाला करार देते हुए भाजपा प्रवक्ता ज्योति किरण ने कहा कि गहलोत का फेसबुक पेज का जिम्मा एक अलग टेक टीम संभालती है और 1 जून तक इसे 1,69,077 लाइक्स मिले हुए थे। ज्यदातर लाइक्स 5 मई वाले हफ्ते में आए हैं।

किरण ने बताया कि यह आंकड़ा 30 जून तक उछलकर 2,14,639 पर पहुंच गया। उनका दावा है कि 1 जून तक गहलोत की 'मोस्ट पॉपुलर सिटी' जयपुर दिख रही थी। यानी सबसे ज्यादा फोलोअर इस शहर से आए। लेकिन संख्या में उछाल के बाद यह शहर बदलकर इंस्ताबुल हो गया, जो तुर्की की राजधानी है। उन्होंने कहा, 'कुछ आईटी कंपनियां बल्क में लाइक्स बेचने का कारोबार करती हैं…जिससे किसी की शोहरत को लेकर गलत अंदाजा जाता है।'

किरण ने सवाल उठाया कि गहलोत को लेकर इंस्ताबुल में इतनी चर्चा कैसे हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लाइक्स इंस्ताबुल की किसी आईटी कंपनी से खरीदे गए हैं। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस सोशल मीडिय पर भी गलत छवि पेश कर रही है। इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने कहा, 'मुख्यमंत्री एक मशहूर हस्ती हैं और उन्हें यह सब करने की जरूरत नहीं है। फेसबुक पर लाइक्स कहीं से भी आ सकते हैं, अमेरिका से भी। इसमें इतना शक क्यों हो रहा है?'

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...