Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

शाहीन ढाडा के परिवार ने महाराष्ट्र छोड़ गुजरात में शरण ली, मोदी समर्थकों के चेहरे खिले

 

महाराष्ट्र के पालघर फेसबुक विवाद के बाद सुर्खियों में आई शाहीन ढाडा अब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के लिये मुस्लिम वोट पाने का मुद्दा बनने वाली हैं। ढाडा के परिवार ने महाराष्ट्र छोड़ दिया है। शाहीन के परिवार ने महाराष्ट्र छोड़ कर गुजरात में शरण ली है और कभी भी वापस नहीं लौटने का फैसला लिया है। बताया जाता है कि शिवसैनिकों के आक्रामक रवैये को देखते हुए शाहीन ढाडा और उसके परिवार ने महाराष्ट्र छोड़ने का फैसला लिया है। 
 
ग़ौरतलब है कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की मौत के बाद पालघर की रहने वाली शाहीन नाम की लड़की ने फेसबुक पर कमेंट किया था। जिसके बाद शिवसैनिकों ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी और उनके रिश्तेदार के नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने शाहीन और उसकी सहेली को गिरफ्तार कर लिया था और बाद में जब पूरे देश में महाराष्ट्र सरकार और पुलिस की किरकिरी हुई तो दोनों को छोड़ा गया।
 
इस मामले को जांच के लिए कोंकण आईजी को दे दी गई थी। और आईजी की दी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर ठाणे के एसपी रविंद्र शेगावकर को निलंबित कर दिया गया। साथ ही पालघर थाने के इंस्पेक्टर श्रीकांत पिंगले को भी निलंबित कर दिया गया। जबकि वहीं शिवसेना ने कार्रवाई करने वाले पुलिस वालों का बचाव किया और कहा कि शाहीन के कमेंट की वजह से राज्य में हालात खराब हो सकते थे। इसलिए पुलिस ने ठीक काम किया था। 
 
शिवसेना ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के विरोध में पालघर बंद रखा था। इस मामले में लड़कियों को 15-15 हजार के मुचलके पर जमानत देने वाले जज रामचंद्र बागड़े का भी ट्रांसफर कर दिया गया।
 
सूत्रों का कहना है कि मोदी समर्थक इसे महाराष्ट्र पुलिस और राज्य सरकार की नाकामी बता कर गुजरात को मुस्लिमों के लिये सुरक्षित राज्य बताने की तैयारी में हैं। हालांकि अभी तक किसी राजनेता के ढाडा परिवार से संपर्क करने की सूचना नहीं है, लेकिन जब चुनाव जोर पकड़ेंगे तो इसे मुद्दा बनाया जा सकता है।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...