Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

अजय रावत और भुवनेश को लाडली मीडिया अवार्ड

नई दिल्ली ।। राजस्थान पत्रिका भीलवाड़ा संस्करण के रिपोर्टर अजय रावत एवं भुवनेश पण्ड्या को वर्ष 2012-13 के लिए उत्तर क्षेत्र हिन्दी प्रिन्ट मीडिया बेस्ट कैंपेन का लाडली मीडिया अवार्ड से नवाजा गया. 
नई दिल्ली ।। राजस्थान पत्रिका भीलवाड़ा संस्करण के रिपोर्टर अजय रावत एवं भुवनेश पण्ड्या को वर्ष 2012-13 के लिए उत्तर क्षेत्र हिन्दी प्रिन्ट मीडिया बेस्ट कैंपेन का लाडली मीडिया अवार्ड से नवाजा गया. 
 
कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूकता के परिप्रेक्ष्य में दिया जाने वाला यह अवार्ड पॉपुलेशन फर्स्ट एवं यूएनएफपीए की ओर से शुक्रवार रात नई दिल्ली के चिन्मया मिशन ऑडिटोरियम में आयोजित लाडली मीडिया एण्ड एडवरटाइजिंग अवार्ड फॉर जेन्डर सेंसटिवटी 2012-13 समारोह में प्रदान किया गया.
इस समारोह के मुख्य अतिथि योजना आयोग की सचिव सिंधुश्री खुल्लर एवं लोकसभा टीवी के सीईओ राजीव मिश्रा थे. इस अवसर पर यूएनएफपीए की कंट्री हैड फ्रेडरिका मेजर एवं पॉपुलेशन फर्स्ट के निदेशक एएल शारदा समेत कई लोग मौजूद रहे.
नॉर्थ एवं वेस्ट जोन के लिए 50 वर्ग में पुरस्कार के लिए 1315 प्रविष्ठियां प्राप्त हुई थी. रावत एवं पण्ड्या की समाचार श्रंखला "बिटिया बचाओ" को श्रेष्ठ शोधपरक अभियान के रूप में भी माना गया. राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में यह समाचार अभियान मई-जून 2012 में चलाया गया था. इसमें प्रकाशित समाचारों के माध्यम से समाज में कन्या भ्रूणहत्या के कारण गड़बड़ाते लिंगानुपात से उत्पन्न हालात को उजागर किया गया था.
 
अभियान से प्रेरित होकर भीलवाड़ा जिले के सैकड़ों विद्यार्थियों, महिला एवं स्वयंसेवी संगठनों ने कन्या भ्रूणहत्या रोकने एवं जागरूकता का संकल्प लिया था.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...