Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

संजीव श्रीवास्तव जी फोकस न्यूज़ की गलतियों पर ध्यान दीजिए

हिन्दी न्यूज चैनलों में गुणवता और स्क्रीन एलर्टनेस में गिरावट दिखना अब आम हो गया है। मसलन, थके हुए विजुअल्स, हेडलाइन्स कुछ और हेडलाइन्स-विजुअल्स कुछ और। कामचलाऊ शब्दों का उपयोग। एंकरिंग का मतलब बिना किसी भाव भंगिमा के सिर्फ टीपी पढ़ना। ग्राफिक्स पैकेजिंग में भारी झोल आदि-आदि। सिर्फ एक-दो चैनलों को छोड़ गुणवत्ता में ऐसी गिरावट सभी चैनलों की स्क्रीन पर आमतौर पर देखने को मिल जाती है। मैं हमेशा चैनलों को वॉच करता रहता हूं और जहां गलतियां दिख जाती हैं वहीं पर मेरी आंखें रुक जाती हैं।

फोकस न्यूज को वॉच कर रहा था। टेक्सट प्लेट पर चल रहा टेक्सट वकील साहब के फोनो प्लेट के पीछे जाकर छिप जा रहा था। इतना ही नहीं कहीं संवैधानिक तो कहीं संविधानिक लिखा आ रहा था। अक्सर ऐसी गलतियां तभी होती हैं जब आपकी टीम गंभीर और एलर्ट की अवस्था में बिल्कुल नहीं हो और मार्गदर्शन करने वाले की पैनी नजर स्क्रीन पर नहीं हो।

मैं कोई आलोचना नहीं कर रहा हूं, बल्कि हिन्दी चैनलों के प्रति मेरा आत्मिक लगाव रहा है। संजीव श्रीवास्तव जी को मैं नहीं जानता, मगर उनका नाम गंभीर पत्रकारिता करने वालों में शुमार किया जाता है और इस लिहाज से मुझे उनके प्रति एक सम्मानभाव भी है और इसी भावना से मेरी उनसे गुज़ारिश भी है कि स्क्रीन पर जा रही गलतियों पर ध्यान दें।

एक दर्शक द्वारा भेजा गया पत्र।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...