Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

Fraud Nirmal Baba (13) : पुदीने वाले गोलगप्पे खाओ-खिलाओ, टिकट मिल जाएगा….

पैसे व टीआरपी के लालच के कारण निर्मल बाबा के फ्राड पर चुप्पी साधे बैठे देश के महान संपादकों से अलग हटने का इरादा कर लिया है वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार ने. बतौर चैनल हेड, उन्होंने न्यूज एक्सप्रेस के पत्रकारों को निर्देश दिया है कि वे निर्मल बाबा की असलियत का पता लगाएं और इनकी तीसरी आंख के अंधविश्वास का भंडाफोड़ करें. इसके बाद न्यूज एक्सप्रेस की टीम ने निर्मल बाबा को निशाने पर ले लिया है. इस कड़ी में पहला काम ये किया है कि एक एक मिनट के कुछ फिलर तैयार कराए गए हैं जो विज्ञापन के रूप में बीच बीच में दिखाए जाते रहेंगे. 

इस फिलर में निर्मल बाबा का नाम निर्बल बाबा रखा गया है. एक भक्त उनसे चुनाव में टिकट न मिलने की समस्या उठाता है तो बाबा जवाब देते हैं कि गोलगप्पे खाओ, कृपा हो जाएगी. जो लोग निर्मल बाबा के प्रोग्राम को देखते हैं उनका कहना है कि यह फ्राड बाबा ऐसी बातें कहता है. किसी से कहता है कि फ्रिज में कोल्ड ड्रिंक रख दो, कृपा हो जाएगी तो किसी से कहता है कि काले कपड़े आलमारी में रख दो कृपा हो जाएगी.
 
फेसबुक पर एक यूजर एसपी सिंह लिखते हैं- ''समोसा खा लो , कृपा हो जाएगी ! लाल चटनी खा लो कृपा हो जाएगी ! पेट्रोल की टंकी फुल करवा दो कृपा हो जाएगी… हाथो को लाल, पीले रंग से रंग दो कृपा हो जाएगी ! गुरुवार के दिन लाल कपडे का शर्ट पहने , कृपा हो जाएगी… सफ़ेद चोकलेट खा लो , कृपा हो जाएगी… मेरे बैंक में 10 हजार डाल दो कृपा हो जाएगी…. अगर मनुष्य का उद्धार इतनी आसानी से होता तो गीता में इतना विस्तार से समझाने की आवश्यकता क्या थी भगवन श्री कृष्ण को ? हमारे हिन्दू समाज को ऐसे ही स्वार्थी ढोंगी पाखंडियों ने अधिक नुकसान पहुँचाया है.''
 
फिलहाल न्यूज एक्सप्रेस की टीम इस बात के लिए बधाई की पात्र है कि उसने निर्मल बाबा की धोखाधड़ी से जनता को सचेत करने का काम शुरू कर दिया है. न्यूज एक्सप्रेस पर चल रहे फिलर को देखने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करें…. बाबा के गोलगप्पे
 
फ्राड निर्मल बाबा सीरिज की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें… Fraud Nirmal Baba

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...