Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

Fraud Nirmal Baba (27) : निर्मल बाबा के खिलाफ रायपुर के डीडीनगर थाने में भी रिपोर्ट दर्ज

: निर्मल बाबा पर पाखंडी होने का आरोप : रायपुर : टीवी चैनलों में दिखाए जा रहे 'थर्ड आई निर्मल बाबा' कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का दावा करने वाले निर्मल बाबा पर पाखंडी बाबा होने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बाबा लोगों को अनर्गल उपाय बतलाकर उनके साथ धोखाधड़ी करके फीस के रूप में मोटी रकम वसूलते हैं। बाबा के बताए उपाय खोखले और भोलेभाले लोगों को गुमराह करने वाले हैं।

: निर्मल बाबा पर पाखंडी होने का आरोप : रायपुर : टीवी चैनलों में दिखाए जा रहे 'थर्ड आई निर्मल बाबा' कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का दावा करने वाले निर्मल बाबा पर पाखंडी बाबा होने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बाबा लोगों को अनर्गल उपाय बतलाकर उनके साथ धोखाधड़ी करके फीस के रूप में मोटी रकम वसूलते हैं। बाबा के बताए उपाय खोखले और भोलेभाले लोगों को गुमराह करने वाले हैं।

रविशंकर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष योगेन्द्र शंकर शुक्ला ने प्रेसवार्ता में बताया कि चैनलों में निर्मल बाबा को ईश्वर का अवतार व दुखों का हरण करने वाले बाबा के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। वे लोगों को बताते हैं कि समस्याएं सुलझाने के लिए भजिया, समोसा खाएं या महंगे जूते पहने, महंगा पर्स जेब में रखें या नोटों की गड्डी तिजोरी में रखें। घर में शिवलिंग न रखें। ऐसे ही अनेक उपाय पूर्ण रूप से खोखले हैं और इनसे समस्या का समाधान नहीं होता बल्कि लोगों में अंधविश्वास जैसी भावना पनपती है।

बाबा यदि चमत्कारिक हैं तो लोगों से फीस के रूप में दो हजार रुपए क्यों वसूलते हैं। ईश्वरीय शक्ति जनकल्याण के लिए होती है न कि धनोपार्जन करने के लिए। बाबा के उपाय किसी भी शास्त्र, धर्म-संप्रदाय में उल्लेखित नहीं है। श्री शुक्ला ने बताया कि शिवलिंग को घर में न रखने की सलाह से उनकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। वे बरसों से शंकर के भक्त हैं और उनके जैसे अनेक लोग आहत हुए हैं।


सीरिज की अन्य खबरें, आलेख व खुलासे पढ़ने के लिए क्लिक करें-

Fraud Nirmal Baba

बाबा की ''महिमा'' जानने के लिए यहां जाएं-

समस्या-हल : एक

समस्या-हल : दो

समस्या-हल : तीन

समस्या-हल : चार

बाबा की तरफ से आए लीगल नोटिस और उसका जवाब पढ़ने के लिए नीचे के शीर्षकों पर क्लिक करें-

लीगल नोटिस

नोटिस का जवाब

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...