Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

Fraud Nirmal Baba (53) : भक्तों के पैसे से खरीदा 30 करोड़ का होटल

: कौन हैं निर्मल बाबा? (भाग पांच) : रांची : निर्मल जीत सिंह नरूला उर्फ निर्मल बाबा ने भक्तों के पैसे से नयी दिल्ली के गेट्रर कैलाश में 30 करोड़ का होटल खरीदा है. भक्तों से समागम और दशवंद के नाम पर लिये गये पैसे से इसकी डील की है. इस होटल का नाम है, निर्मल बुटिक और होटल. वर्तमान में इसका मार्केट वैल्यू करीब 35 करोड़ है. समाचार चैनल स्टार न्यूज से बातचीत में इस होटल के पूर्व मालिक अश्विनी कपूर ने बताया कि निर्मल बाबा होटलों की एक श्रृंखला शुरू करना चाहते थे. इसी क्रम में सितंबर 2011 के पहले सप्ताह में इस होटल की डील की. पूर्व में इसका नाम अक्षरा होटल था. अश्विनी कपूर कंपिटेंट होल्डिंग के प्रमुख हैं.

: कौन हैं निर्मल बाबा? (भाग पांच) : रांची : निर्मल जीत सिंह नरूला उर्फ निर्मल बाबा ने भक्तों के पैसे से नयी दिल्ली के गेट्रर कैलाश में 30 करोड़ का होटल खरीदा है. भक्तों से समागम और दशवंद के नाम पर लिये गये पैसे से इसकी डील की है. इस होटल का नाम है, निर्मल बुटिक और होटल. वर्तमान में इसका मार्केट वैल्यू करीब 35 करोड़ है. समाचार चैनल स्टार न्यूज से बातचीत में इस होटल के पूर्व मालिक अश्विनी कपूर ने बताया कि निर्मल बाबा होटलों की एक श्रृंखला शुरू करना चाहते थे. इसी क्रम में सितंबर 2011 के पहले सप्ताह में इस होटल की डील की. पूर्व में इसका नाम अक्षरा होटल था. अश्विनी कपूर कंपिटेंट होल्डिंग के प्रमुख हैं.

ब्रोकर ने करायी डील : समाचार चैनल के इस खुलासे के दौरान अश्विनी कपूर कहते हैं, होटल की डिलिंग के दौरान निर्मल बाबा ने मुझसे करीब पांच बार मुलाकात की थी. खुद की निगरानी में टेकओवर का काम निबटाया. डिलिंग ब्रोकर के माध्यम से हुई थी. सारे भुगतान चेक से किये गये थे. निर्मल बाबा ने होटल के लिए निर्मल जीत सिंह नरूला के नाम के बैंक खाते (15460001 02129694) से भुगतान किया था. कुल तीन चेक दिये थे. 

पहली बार 11 लाख रुपये का चेक दिया था. दूसरी बार पांच करोड़ का. पेपर क्लीयर करते समय शेष राशि का भुगतान किया था. 5 अगस्त को पहली बार मिले अश्विनी कपूर बताते हैं, निर्मल बाबा के साथ डील सिर्फ होटल की नहीं हुई थी. उन्होंने होटल के सारे सामान भी खरीदे थे. पांच अगस्त को उन्होंने पहली बार मुझसे मुलाकात की. इसके महीने भर के अंदर सारी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें पेपर सौंप दिया गया था. मुझे भी भुगतान मिल गया था. बाबा ने मेरे कुछ स्टॉफ भी रख लिये थे.

स्टार न्यूज का खुलासा

* निर्मल बुटिक व होटल ग्रेटर कैलाश में है
* वर्तमान मार्केट वैल्यू करीब 35 करोड़

* तीन चेक से किया था भुगतान निर्मल जीत सिंह नरूला के खाते से जारी किये गये थे तीनों चेक
* होटलों की श्रृंखला खोलना चाहते थे

कड़ी सुरक्षा में रहते हैं बाबा

नयी दिल्ली: निर्मल बाबा के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित समागम में भाग लेनेवाली एक भक्त ने बताया कि बाबा सुरक्षाकर्मियों के साथ एक लंबी कार में आते हैं. पीछे की सीट पर बाबा और आगे वाहन चालक के साथ एक सुरक्षाकर्मी होता है. उनकी गाड़ी के आगे और पीछे दो अन्य वाहनों में भी सुरक्षाकर्मी चलते हैं. कार से उतरने के बाद काले कपड़ों में तैनात कई सुरक्षाकर्मियों के घेरे में बाबा अपने सिंहासन तक पहुंचते हैं. उनके आते ही वहां मौजूद भक्त अपनी जगह पर खड़े होकर भजन गाने लगते हैं.

मीडिया में खबरें आने के बाद भी निजी खाते में जमा हुए करोड़ों : सोशल, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में खबरें आने के बाद भी निर्मल बाबा के निजी खाते में करोड़ों रुपये आये. उपलब्ध दस्तावेज के मुताबिक , नौ अप्रैल को निर्मल दरबार के खाते से निर्मलजीत सिंह नरूला नाम के खाते में 2.20 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये गये. उसी दिन और 92 लाख रुपये ट्रांसफर किये गये. पर यह राशि कहां से आयी, इसका ब्योरा दस्तावेज में नहीं है.  10 अप्रैल को 1.35 करोड़ रुपये खाते में डाले गये. 11 अप्रैल को भी 1.07 करोड़ रुपये खाते में डाले गये. पर इसमें से 60 लाख रुपये कहां से आये, इसका जिक्र नहीं है. 12 अप्रैल को इसमें कमी आयी. उस दिन 89 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर हुए.  13 अप्रैल को मात्र 63 लाख रुपये निजी खाते में डाले गये.

प्रभात खबर के फोटोग्राफर से मारपीट : शुक्रवार को प्रभात खबर के फोटो पत्रकार ने जब बाबा के निर्मल बुटिक और होटल की तसवीर ली थी, तो बाउंसर सरीखे सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया था. मारपीट भी की. साथ ही खींची गयी तसवीरों को हटाने के लिए मजबूर किया.

छवि बिगाड़ने की कोशिश : बाबा

शुक्रवार को समाचार चैनल आज तक पर साक्षात्कार देने के बाद निर्मल बाबा शनिवार को एक बार फिर सामने आये. ट्विटर पर उन्होंने लिखा है, कुछ लोग हमारी छवि बिगाड़ रहे हैं. स्वार्थी तत्व मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल कर रहे हैं. उन्होंने अपने भक्तों से कहा : आपलोग शांति बनाये रखें. अधिक से अधिक संख्या में  टीवी चैनलों को फोन कर अपने अनुभवों के बारे में बतायें. न्यूज ब्रॉडकास्टर एसोसिएशन से शिकायत करें.

घोटालेबाज बाबा के पास न जायें : अन्ना

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि लोग ऐसे बाबा के पास क्यों जाते हैं, ये घोटालेबाज बाबा हैं. लोग भगवान और सच्चई पर विश्वास रखें, सब ठीक हो जायेगा. ऐसे बाबाओं पर विश्वास नहीं करना चाहिए.

प्रभात खबर में प्रकाशित विजय पाठक की रिपोर्ट. इस खबर पर आप अपनी प्रतिक्रिया [email protected] पर भेज सकते हैं


प्रभात खबर में प्रकाशित खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें –

Fraud Nirmal Baba (28) : प्रभात खबर ने खोली पोल – कौन हैं निर्मल बाबा?

Fraud Nirmal Baba (33) : प्रभात खबर ने खोली पोल – कौन हैं निर्मल बाबा? (भाग दो)

Fraud Nirmal Baba (42) : एक एकाउंट में 109 करोड़

Fraud Nirmal Baba (49) : बाबा के निजी खाते में भी डाले गये 123 करोड़

सीरिज की अन्य खबरें, आलेख व खुलासे पढ़ने के लिए क्लिक करें-  Fraud Nirmal Baba
 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...