Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

Fraud Nirmal Baba (78) : निर्मल बाबा व संजीवनी ने ठगा

: कौन हैं निर्मल बाबा? (भाग ग्‍यारह) : सपने दिखा कर 1000 करोड़ कमाये : हाइकोर्ट में दायर हुईं दो जनहित याचिकाएं, लगाये आरोप : रांची : निर्मलजीत सिंह निरूला उर्फ निर्मल बाबा के खिलाफ शुक्रवार को झारखंड हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है. याचिका में कहा गया है कि बाबा ने सपना (सब्जबाग) दिखा कर लोगों से 1000 करोड़ कमाये हैं. इसलिए अदालत मामले में हस्तक्षेप करे. हाइकोर्ट सीबीआइ, आयकर की अनुसंधान शाखा व प्रवर्तन निदेशालय (इडी) को जांच का आदेश दे. याचिका यूथ पावर ऑफ इंडिया के अमृत रमण की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने दायर की है. इसमें आयकर अनुसंधान, सीबीआइ व इडी के अलावा राज्य के गृह सचिव और मुख्य सचिव को भी प्रतिवादी बनाया गया है.

: कौन हैं निर्मल बाबा? (भाग ग्‍यारह) : सपने दिखा कर 1000 करोड़ कमाये : हाइकोर्ट में दायर हुईं दो जनहित याचिकाएं, लगाये आरोप : रांची : निर्मलजीत सिंह निरूला उर्फ निर्मल बाबा के खिलाफ शुक्रवार को झारखंड हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है. याचिका में कहा गया है कि बाबा ने सपना (सब्जबाग) दिखा कर लोगों से 1000 करोड़ कमाये हैं. इसलिए अदालत मामले में हस्तक्षेप करे. हाइकोर्ट सीबीआइ, आयकर की अनुसंधान शाखा व प्रवर्तन निदेशालय (इडी) को जांच का आदेश दे. याचिका यूथ पावर ऑफ इंडिया के अमृत रमण की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने दायर की है. इसमें आयकर अनुसंधान, सीबीआइ व इडी के अलावा राज्य के गृह सचिव और मुख्य सचिव को भी प्रतिवादी बनाया गया है.

क्या है याचिका में : याचिका में कहा गया है कि सपना बेचना (सब्ज बाग दिखाना) संविधान के अनुच्छेद 21 और 25 का उल्लंघन है. निर्मल बाबा ऐसा कर 2002-03 से पैसे कमा रहे हैं. उन्होंने पैसे का निवेश विभिन्न प्रकार के व्यवसाय में किया है. विदेशों में भी निवेश किये जाने की आशंका है. इसलिए मामले की जांच आयकर, सीबीआइ और इडी से करायी जानी चाहिए. याचिका में कहा गया है कि गृह मंत्रलय को निर्मल बाबा के कार्यक्रम के टीवी प्रसारण पर रोक लगाने का आदेश दिया जाये.

– राज्य के गृह सचिव और मुख्य सचिव को भी बनाया प्रतिवादी
– सीबीआइ, आयकर व इडी से जांच कराने का आग्रह
– टीवी प्रसारण पर भी रोक लगाने का अनुरोध

किसने दायर की याचिका : यूथ पावर ऑफ इंडिया के अमृत रमण की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने

मकान व जमीन देने के नाम पर की धोखाधड़ी

रांची : झारखंड हाइकोर्ट में संजीवनी बिल्डकॉन के खिलाफ जनहित याचिका दायर की गयी है. कंपनी पर मकान और जमीन देने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है. याचिका में मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, जिला अवर निबंधक और थाना प्रभारियों को प्रतिवादी बनाया गया है.

साथ ही मामले में सीबीआइ, आयकर और प्रवर्तन निदेशालय (इडी) से जांच कराने का आदेश देने का अनुरोध किया गया है. क्या है याचिका में : याचिका में कहा गया है कि संजीवनी बिल्डकॉन ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर एक ही जमीन कई लोगों को बेची है. बीआइटी के प्रोफेसर विमल कुमार मिश्र को हाइवे सिटी में मकान देने के नाम पर धोखा दिया.

कंपनी ने 100 से अधिक लोगों को मकान और जमीन देने के नाम पर ठगा है. इसलिए इस मामले की विस्तृत जांच की जानी चाहिए. याचिका में कहा गया है कि धोखाधड़ी में सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं. इसलिए इसकी जांच सीबीआइ और प्रवर्तन निदेशालय से करायी जानी चाहिए. मामले के आर्थिक पहलू की जांच आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा से करायी जानी चाहिए.

– याचिका में 100 लोगों के हस्ताक्षर

याचिका में बीआइटी के प्रोफेसर विमल कुमार मिश्र, विजय कुमार, कतरास के अजय वर्मा व सुखदेव नगर के आदित्य कुमार सिंह सहित 100 लोगों के हस्ताक्षर हैं.

कई को प्रतिवादी बनाया

याचिका में राज्य के शीर्ष अधिकारियों के अलावा ओरमांझी, सदर, कोतवाली, लोअर बाजार, चुटिया और कांके थाना के प्रभारी के अलावा संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारियों को प्रतिवादी बनाया गया है. साथ ही मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक व जिला अवर निबंधक को भी प्रतिवादी बनाया गया है.

मुख्य सचिव, गृह सचिव डीजीपी, अवर निबंधक और सभी थाना प्रभारियों को भी बनाया प्रतिवादी सीबीआइ, आयकर और इडी से जांच कराने का आदेश देने का अनुरोध

साभार : प्रभात खबर


प्रभात खबर में प्रकाशित खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें –

Fraud Nirmal Baba (28) : प्रभात खबर ने खोली पोल – कौन हैं निर्मल बाबा?

Fraud Nirmal Baba (33) : प्रभात खबर ने खोली पोल – कौन हैं निर्मल बाबा? (भाग दो)

Fraud Nirmal Baba (42) : एक एकाउंट में 109 करोड़

Fraud Nirmal Baba (49) : बाबा के निजी खाते में भी डाले गये 123 करोड़

Fraud Nirmal Baba (53) : भक्तों के पैसे से खरीदा 30 करोड़ का होटल

Fraud Nirmal Baba (62) : निर्मल बाबा पर कानूनी शिकंजा

Fraud Nirmal Baba (63) : नरूला मिनरल 65 हजार लेकर फरार

Fraud Nirmal Baba (71) : किरपा आनी बंद, रांची में शून्‍य पर पहुंचे बाबा

Fraud Nirmal Baba (76) : मंदिरों से घरों में लौटने लगे शिवलिंग

सीरिज की अन्य खबरें, आलेख व खुलासे पढ़ने के लिए क्लिक करें- Fraud Nirmal Baba

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...