Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

Fraud Nirmal Baba (93) : जून के सभी समागम टले, भक्‍तों के पैसे वापस होंगे

रांची : निर्मलजीत सिंह नरूला उर्फ निर्मल बाबा के जून माह के सभी चार समागम स्थगित कर दिये गये हैं. बाबा की आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी दी गयी है. हालांकि साइट पर समागम स्थगित होने का कोई कारण नहीं बताया गया है. सिर्फ उल्लेख किया गया है कि नयी दिल्ली में नौ जून को होनेवाले 22वें समागम, 10 जून को 23वें समागम, 16 जून को 24वें समागम और 17 जून को होनवाले 25वें समागम स्थगित कर दिये गये हैं. कहा गया है कि भक्तों को इन समागमों की नयी तिथि की सूचना जल्द दी जायेगी.

सिरीफोर्ट में होना था समागम : ये सभी समागम नयी दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में होने थे. निर्मल बाबा ने इसके लिए 9.75 लाख रुपये भी जमा कर दिये थे. जुलाई समागम के लिए भी यही ऑडिटोरियम बुक किये गये हैं. निर्मल दरबार ने समागम स्थगित होने पर भक्तों से माफी मांगी है. न्यूज चैनल इंडिया टीवी को भेजी विज्ञप्ति में निर्मल दरबार की ओर से कहा गया है कि मौसम और कानूनी वजहों से समागम टाला गया है. भक्तों के पैसे लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि बाबा की सेहत अच्छी है और भक्तों पर उनकी कृपा बनी रहेगी.

क्यों चर्चा में हैं बाबा : निर्मल बाबा अजीबोगरीब तरीके से कृपा बांटने को लेकर चर्चा में हैं. वह समागम में पैसे लेकर भक्तों को बुलाते हैं. फिर गोलगप्पे व छोले खाने को कहते हैं. वह यह भी कहते हैं कि ऐसा करने से शक्ति की कृपा आनी शुरू हो जायेगी. भक्तों से बाबा के खाते में अरबों रुपये आये, जिसमें से अधिकतर रियल इस्टेट में इनवेस्ट हुए. साभार : प्रभात खबर

भड़ास4मीडिया पर निर्मल बाबा से संबंधित प्रकाशित अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-  FRAUD NIRMAL BABA

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...