Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

Fraud Nirmal Baba (96) : निर्मल बाबा की बेटी ने करवाई थी नेटवर्क-18 से करोड़ों की डील?

आखिर क्या वज़ह है कि निर्मल बाबा का प्रसारण बंद नहीं कर रहे हैं न्यूज़ चैनल? खासकर नंबर वन कहलाने वाले आजतक और नेटवर्क-18 जिसने अपने अंग्रेजी चैनलों तक में जगह दी है, के इतने प्रिय क्यों हैं बाबा? क्या सिर्फ विज्ञापन की बात है या 'और कुछ' भी शामिल है? ये कुछ ऐसे सवाल सब के दिमाग में घूम रहे हैं। बात करें आजतक की, तो वहां पैसा और टीआरपी दोनों मायने रखते हैं। बताया जाता है कि क़मर वहीद नक़वी के न्यूज़ डायरेक्टर रहते हुए बोर्ड मीटिंग में अरुण पुरी ने चुटकी लेते हुए अंग्रेजी में पूछा था, "ये हमारे चैनल पर मूर्ख सा (स्टुपिड) व्यक्ति कौन है जो लोगों को उटपटांग बातें समझाता रहता है… और हम इसे क्यों दिखा रहे हैं?"

आखिर क्या वज़ह है कि निर्मल बाबा का प्रसारण बंद नहीं कर रहे हैं न्यूज़ चैनल? खासकर नंबर वन कहलाने वाले आजतक और नेटवर्क-18 जिसने अपने अंग्रेजी चैनलों तक में जगह दी है, के इतने प्रिय क्यों हैं बाबा? क्या सिर्फ विज्ञापन की बात है या 'और कुछ' भी शामिल है? ये कुछ ऐसे सवाल सब के दिमाग में घूम रहे हैं। बात करें आजतक की, तो वहां पैसा और टीआरपी दोनों मायने रखते हैं। बताया जाता है कि क़मर वहीद नक़वी के न्यूज़ डायरेक्टर रहते हुए बोर्ड मीटिंग में अरुण पुरी ने चुटकी लेते हुए अंग्रेजी में पूछा था, "ये हमारे चैनल पर मूर्ख सा (स्टुपिड) व्यक्ति कौन है जो लोगों को उटपटांग बातें समझाता रहता है… और हम इसे क्यों दिखा रहे हैं?"

तब नक़वी की बजाय मोर्चा संभाला था तब के आउटपुट और अब के चैनल हेड सुप्रिय प्रसाद ने, तपाक से कहा, "वो हमें टीआरपी और पैसे दोनों दे रहा है।" फिर किसी ने इसपर चर्चा भी नहीं की, कि क्या ये एक न्यूज़ चैनल के लिए कितने 'गर्व' की बात है कि वो समाचार की बजाए बाबा के दम पर कमाई और टीआरपी में नंबर वन रहे? आंकड़े गवाह हैं कि अगर बाबा की टीआरपी हटा दी जाए तो आजतक कई हफ्ते पहले ही पिट चुका था। यह अलग बात है कि आजतक को पीटने का दावा करने वाले चैनल भी निर्मल बाबा की ही 'किरपा' बटोरने में जुटे थे।
 
बाद में बाबा ने आजतक को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी दिया जिसे टीवी टुडेसमूह के सभी चैनलों पर दर्ज़नों बार दिखाया गया। कुछ लोगों का यहां तक कहना है कि इस इंटरव्यू को लेकर भी 'मोटी डील' हुई है, लेकिन आजतक के सूत्रों का कहना है कि उन्हें इसके एक्सक्लूसिव होने के कारण अच्छी टीआरपी मिल जाती है इसीलिए इसे बार-बार दिखाया जा रहा है।
 
राघव बहल के नेटवर्क 18 के चैनल आजतक की तरह नंबर वन की पोजीशन पर नहीं हैं, फिर भी निर्मल बाबा ने इन्हें अपनी मीडिया प्लानिंग में पहली सूचीमें क्यों रखा, यह सवाल कई लोगों के दिमाग में घूम रहा है। बताया जाता है कि नेटवर्क 18 से करोड़ों की डील करवाने में अहम भूमिका निर्मल बाबा की बेटी गिन्नी नरुला की रही थी जो कुछ साल पहले तक आईबीएन में नौकरी करतीथीं।
 
अरबपति बाप की बेटी गिन्नी को वास्तव में नौकरी की जरूरत थी या वे सिर्फ मीडियावालों से संबंध बनाने के लिए नेटवर्क 18 में आई थीं, ये सवाल अभी भी चैनल के कई स्टाफ के लिए पहेली है। हालांकि नेटवर्क के एक मीडियाकर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर यहां तक कहा कि बाबा ने अपनी इसी बेटी के पति यानी दामाद के मार्फत करोड़ों रुपया आईपीएल में भी लगवाया है, लेकिन कोई भी इस बारे में खुल कर बताने को तैयार नहीं है।
 
खैर वज़ह चाहे जो भी हो, इतना जरूर है कि नेटवर्क 18 ने निर्मल बाबा को हिस्ट्री और कलर्स (यूएसए) के जरिए इंटरनैश्नल बना डाला है। बाबा के वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक फिलहाल 19 चैनलों पर उनका प्रसारण ज़ारी है जिनमें कम से कम 14 न्यूज़ चैनल हैं। वे ही न्यूज़ चैनल, जिन्होंने सरकार से इस आधार पर लाइसेंस हासिल किया है कि वे अंधविश्वास, अज्ञानता और कुरीतियों के अंधकार को हटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाएंगे।

 Fraud Nirmal Baba से संबंधित अन्य खबरों-जानकारियों को पढ़ने-जानने के लिए यहां क्लिक करें- फ्राड बबवा चिरकुट मीडिया

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...