Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

‘जेनरिक लाइए पैसा बचाइए’: हमें दवाइयों की जरूरत है न की ब्रांडेड दवाइयों की

भारत जैसे गरीब देश में आम लोगों को सस्ती दवाइयों के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी है। इस संदर्भ में जेनरिक दवाइयों का प्रचलन एक रास्ता हो सकता है। उक्त बातें 'स्वस्थ भारत विकसित भारत' अभियान के अंतर्गत 'जेनरिक लाइए पैसा बचाइए' कैंपेन चला रही संस्था प्रतिभा जननी सेवा संस्थान(पी.जे.एस.एस) के नेशनल-को-आर्डिनेटर आशुतोष कुमार सिंह ने कही। वो जोगेश्वरी स्थित बिमल अपार्टमेंट में आयोजित 'जेनरिक लाइए पैसा बचाइए कैंपेन' के तहत आयोजित सेमिनार में स्थानीय महिलाओं को संबोधित कर रहे थे।

भारत जैसे गरीब देश में आम लोगों को सस्ती दवाइयों के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी है। इस संदर्भ में जेनरिक दवाइयों का प्रचलन एक रास्ता हो सकता है। उक्त बातें 'स्वस्थ भारत विकसित भारत' अभियान के अंतर्गत 'जेनरिक लाइए पैसा बचाइए' कैंपेन चला रही संस्था प्रतिभा जननी सेवा संस्थान(पी.जे.एस.एस) के नेशनल-को-आर्डिनेटर आशुतोष कुमार सिंह ने कही। वो जोगेश्वरी स्थित बिमल अपार्टमेंट में आयोजित 'जेनरिक लाइए पैसा बचाइए कैंपेन' के तहत आयोजित सेमिनार में स्थानीय महिलाओं को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम की शुरूआत में पी.जे.एस.एस. द्वारा चलाए जा रहे 'स्वस्थ भारत विकसित भारत' अभियान के बारे में पावर प्वांट प्रेजेंटेशन के माध्यम से संस्था के चेयरमैन मनोज सिंह राजपूत ने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि किस तरह से संस्था ने पिछले दो वर्षों में दवाइयों कीमतों को कम करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया है। ऑल इंडिया वुमेंस कॉफ्रेंस, जोगेश्वरी व वुमेन फॉर गुड गवर्नेंस की महिलाओं को जेनरिक दवाइयों के बारे में बताते हुए पी.जे.एस.एस. के नेशनल को-आर्डीनेटर आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि अब जरूरत है कि हम लोग ब्रांडेड दवाइयों के प्रयोग का विरोध करें। हमें दवाइयों की जरूरत है न की ब्रांडेड दवाइयों की। इस संदर्भ में जेनरिक दवाइयों का प्रचलन जरूरी है। उन्होंने राजस्थान व तमिलनाडु का उदाहरण देते हुए बताया की किस तरह से वहाँ की राज्य सरकारों ने जेनरिक दवाइयों के माध्यम से लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध करवाया है। जेनरिक पर अपना व्याख्यान देते हुए आशुतोष ने लोगों के मन में जेनरिक के बारे में जितने भी भ्रम है उसे दूर किया। इस जेनरिक व्याख्यान की सबसे बड़ी विशेषता यह रही की जितनी भी महिलाएं आयीं थी उन सबने खुलकर जेनरिक के बारे में सवाल-जवाब किया और अंत जेनरिक दवाइयों के भ्रम से मुक्त होकर लौटीं। ऑल इंडिया वुमेन कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षा आशा मुनी ने इस तरह के कार्यक्रम होते रहने पर जोर देते हुए अपनी संस्था की ओर से इस कैंपेन को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

'जेनरिक लाइए पैसा बचाइए' व्याख्यान का आयोजन ऑल इंडिया वुमेन कॉंफेंस जोगेश्वरी व वुमेन फॉर गुड गवर्नेंस के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस कार्क्रम में पी.जे.एस.एस. के दिवाकर शर्मा, अभिनेता इंद्रजीत, टीवी कलाकार व गायक अमरेन्द्र शर्मा, डॉ. सागर, निर्भय यादव, समाज सेविका नूसरत खत्री, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश अग्रवाल, बिन्दु दलाल व आर्युवेदाचार्य व फिल्म लेखिका डॉ. भारती भट्ट की उपस्थिति ने इस सेमिनार को इंटरैक्टिव बना दिया। कार्यक्रम का संचालन नेहल दलाल ने किया।

 

आशुतोष कुमार सिंह, नेशनल को-आर्डिनेटर, प्रतिभा-जननी सेवा संस्थान।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...