खबरें ब्रेक करना किसी भी रिपोर्टर के लिए फख्र की बात होती है। दिल्ली गैंग रेप के मुख्य आरोपी राम सिंह की खुदकुशी की खबर ने आज पूरे देश को चौंका दिया। इस खबर को ब्रेक किया पी7 एनसीआर की संवाददाता प्रीति श्रीवास्तव ने। प्रीति पी7 की तेजतर्रार पत्रकार मानी जाती हैं। प्रीति के इस काम ने उनके चैनल ने भी सराहा है। प्रीति ने इससे पहले भी तमाम बड़ी खबरें ब्रेक की हैं। जिसमें मुंबई ब्लास्ट के दौरान केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का फैशन शो में उपस्थिति को प्रीति ने ही सबसे पहले ब्रेक की थी।






