Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

गोंडा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन चुनाव में कैलाश वर्मा जिलाध्यक्ष चुने गए

गोंडा, 08 फरवरी। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्विवार्षिक चुनाव में एक बार फिर कैलाश वर्मा जिलाध्यक्ष तथा जानकी शरण द्विवेदी महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। द्विवेदी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी संजय तिवारी को 14 मतों के अंतर से पराजित किया। सिंचाई विभाग के फील्ड हास्टल में शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसपी मिश्र तथा चुनाव अधिकारियों टीपी सिंह व अंचल श्रीवास्तव की देखरेख में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला तथा सभी चार तहसील इकाइयों का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष तथा तरबगंज के तहसील अध्यक्ष को छोड़कर जिला तथा तीन अन्य तहसीलों के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हो गया।

गोंडा, 08 फरवरी। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्विवार्षिक चुनाव में एक बार फिर कैलाश वर्मा जिलाध्यक्ष तथा जानकी शरण द्विवेदी महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। द्विवेदी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी संजय तिवारी को 14 मतों के अंतर से पराजित किया। सिंचाई विभाग के फील्ड हास्टल में शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसपी मिश्र तथा चुनाव अधिकारियों टीपी सिंह व अंचल श्रीवास्तव की देखरेख में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला तथा सभी चार तहसील इकाइयों का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष तथा तरबगंज के तहसील अध्यक्ष को छोड़कर जिला तथा तीन अन्य तहसीलों के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हो गया।

                               चुनाव अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त करते जानकी शरण

216 सदस्यों वाले यूनियन के कुल 194 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद पर कैलाश वर्मा तथा संजय तिवारी ने नामांकन पत्र भरा था। कांटे के मुकाबले में कैलाश वर्मा ने 104 मत पाकर संजय तिवारी को 14 मतों से पराजित किया। इसी प्रकार तरबगंज तहसील अध्यक्ष पद पर प्रदीप गुप्ता, रघुबर दयाल तिवारी, योगेश पाण्डेय और राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने नामांकन किया था। 51 मत पाकर रघुवर दयाल तिवारी निर्वाचित घोषित किए गए।
 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्विरोध चुने गए अन्य पदाधिकारियों में जिला कार्यकारिणी में महामंत्री पद पर जानकी शरण द्विवेदी, उपाध्यक्ष पद पर महादेव सागर, चन्द्र प्रकाश तिवारी, एनके वर्मा तथा शिव प्रताप शुक्ला शामिल हैं। इसी प्रकार संयुक्त मंत्री पद पर धीरेन्द्र सिंह विसेन, राजेन्द्र तिवारी तथा रावेन्द्र दुबे चुने गए। उमेश प्रताप मिश्र एक बार फिर जिला कोषाध्यक्ष चुन लिए गए। जिला संयुक्त मंत्री का एक पद अभी रिक्त है। तरबगंज तहसील के निर्वाचित अन्य पदाधिकारियों में विनोद तिवारी व अभिशेक उपाध्याय उपाध्यक्ष, विजय शुक्ल मंत्री, सूर्य मोहन मिश्र व दिनेश सिंह संयुक्त मंत्री तथा घनश्याम जायसवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। सदर तहसील में पंकज सिन्हा अध्यक्ष, मो. हनीफ सिद्दीकी व अभिशेक स्वरूप श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, कृश्ण कुमार यादव मंत्री, राम नाथ गुप्ता व आरके मिश्र संयुक्त मंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर संदीप सिन्हा का नामांकन रद्द हो जाने के कारण यह पद अभी रिक्त है।
 
मिश्र ने बताया कि कर्नलगंज तहसील कार्यसमिति में श्याम प्रकाश तिवारी अध्यक्ष, लखन लाल शुक्ल उपाध्यक्ष, चन्द्र प्रकाश शुक्ल मंत्री तथा श्रीनाथ रस्तोगी कोषाध्यक्ष चुने गए। संयुक्त मंत्री पद पर राज किशोर शुक्ल ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे यह पद रिक्त है। मनकापुर तहसील में दिनेश पाण्डेय अध्यक्ष, रुद्रेश प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, सोमनाथ पाण्डेय मंत्री, सुधांशु गुप्त संयुक्त मंत्री तथा राजमणि मिश्र कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। इस मौके पर क़मर अब्बास, अरुण कुमार मिश्र, धनंजय तिवारी, अम्बिकेश्वर पाण्डेय, डा. आरपी पाण्डेय, केके मिश्रा, आरपी मिश्रा, अरविंद पाण्डेय, अजीज हसन सिद्दीकी, राजेश गुप्ता, उमा पति गुप्ता, प्रेम नरायन मिश्र, दिनेश शुक्ला, अनिल कुमार, महेन्द्र तिवारी, कल्बे वसी, राजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

 

जेएस द्विवेदी की रिपोर्ट। सम्पर्क मो. 9452137310, ईमेलः [email protected]  

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...