Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

अंकल, आपकी खबर लगानी मुश्किल है, पर आपने जलपान कराया है तो कोशि‍श करेंगे

हरि‍याणा के यमुनानगर शहर के कुछ पत्रकारों ने उस समय पत्रकारि‍ता को शर्मशार कर दिया, जब एक बेटे के हाथों मार खाकर आंसू बहाने वाले पि‍ता से भी जलपान की सेवा ले ली। वक्‍त का मारा बूढ़ा आदमी पांच मि‍नट पहले पत्रकारों को अपने शरीर की चोटें दि‍खाकर रो कर हटा ही था। उसने पत्रकारों को जलपान के लिए पूछा, तो वहां मौजूद सारे पत्रकार तैयार हो गए। दहां मौजूद सारे पत्रकारों ने उस बूढ़े पिता की जेब से फास्‍टफूट और काफी का आनंद लि‍या। बूढ़े पिता का सबसे बड़ा दर्द था कि उसके बेटे ने उसे कारोबार के लालच में पीटा और शिकायत करने पर भी पुलि‍स ने कोई कार्रवाई नहीं की।

हरि‍याणा के यमुनानगर शहर के कुछ पत्रकारों ने उस समय पत्रकारि‍ता को शर्मशार कर दिया, जब एक बेटे के हाथों मार खाकर आंसू बहाने वाले पि‍ता से भी जलपान की सेवा ले ली। वक्‍त का मारा बूढ़ा आदमी पांच मि‍नट पहले पत्रकारों को अपने शरीर की चोटें दि‍खाकर रो कर हटा ही था। उसने पत्रकारों को जलपान के लिए पूछा, तो वहां मौजूद सारे पत्रकार तैयार हो गए। दहां मौजूद सारे पत्रकारों ने उस बूढ़े पिता की जेब से फास्‍टफूट और काफी का आनंद लि‍या। बूढ़े पिता का सबसे बड़ा दर्द था कि उसके बेटे ने उसे कारोबार के लालच में पीटा और शिकायत करने पर भी पुलि‍स ने कोई कार्रवाई नहीं की।

 
बेचारा बहुत शरीफ आदमी था, प्रेस की उसे ज्‍यादा जानकारी नहीं थी। उसने प्रेस को इसलि‍ए बुलाया कि बेटे ने करोबार हड़पने के लालच में उसे बुरी तरह पीटा है और पुलि‍स सुनवाई नहीं कर रही। कि‍सी रि‍श्‍तेदार ने कह दि‍या था कि पत्रकार लोग ठीक सी जगह बैठकर बात कर लेते हैं। सो शहर के रमन रेस्‍टोरेंट में बैठ गए। शहर के कुछ ही पत्रकार होंगे, जो आए। जो गैरत वाले थे वे नहीं आए। फोन सब पत्रकारों को कि‍ए गए थे। पर ज्‍यादातर ने या तो मना कर दि‍या और या फि‍र ये सोच कर नहीं आए कि भाई पारिवारिक मामला है इस मामले को मीडिया में ज्‍यादा जगह तो मि‍ल नहीं पाएगी। हां, पुलि‍स द्वारा कार्रवाई न करने को जरूर उदघाटि‍त कर देंगे। तो गैरतमंद पत्रकारों ने कहा कि बस आप ऐसे ही अपनी कहानी बता दीजि‍ए, प्रेस कान्‍फ्रेंस में तो क्‍या आना।

लेकिन पत्रकारि‍ता की मान मर्यादा की परवाह न करने वाले तो वहां जरूर पहुंचे। चलो माना कि वो इंसानि‍यत के नाते पहुंचे। लेकि‍न उस बुजुर्ग की बात सुनने के बाद उसके हाथों से फास्‍ट फूड और कॉफी कैसे गले से उतर गई।

पत्रकारों को जब जलपान के लि‍ए पूछा गया तो वे झट से तैयार हो गए। एक मि‍नट के लि‍ए मना भी नहीं कर सके ये महानुभाव। कहा, हां-हां चलि‍ए। कोई कहता, मैं तो स्‍प्रिंग रोल खाउंगा, कोई बोला चाउमि‍न का आर्डर दे दो। कोई ब्‍लैक काफी, कोई व्हाइट। कि‍सी के लि‍ए हॉट तो किसी के लिए कोल्‍ड। और जलपान करते हुए बोले 'अंकल आपकी खबर लगानी थोड़ा है तो मुश्किल, पर कोशि‍श तो करेंगे ही।'

जब तक प्‍लेट से स्‍प्रिंग रोल खत्‍म न हुए, तब तक कहानि‍यां चलती रहीं और बुजुर्ग जख्‍मों के दर्द से कराहता कोने में बैठा रहा।

 

भड़ास को भेजे गए पत्र पर आधारित।
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...