Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

हाथरस में पुलिस द्वारा पीटे गए पत्रकारों को मिलेगा मुआवज़ा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में, दो साल पहले पुलिस द्वारा मीडियाकर्मियों को बेवजह पीटे जाने के मामले में मुआवज़ा देने का निर्देश दिया है। आयोग ने हाथरस के पुलिस अधीक्षक को दो अखबारों और न्यूज चैनल्स के सात पत्रकारों को मुआवज़ा देने को कहा है। पीड़ित पत्रकारों को मुआवज़े के रूप में 2,89,612 रुपये दिए जाएंगे।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में, दो साल पहले पुलिस द्वारा मीडियाकर्मियों को बेवजह पीटे जाने के मामले में मुआवज़ा देने का निर्देश दिया है। आयोग ने हाथरस के पुलिस अधीक्षक को दो अखबारों और न्यूज चैनल्स के सात पत्रकारों को मुआवज़ा देने को कहा है। पीड़ित पत्रकारों को मुआवज़े के रूप में 2,89,612 रुपये दिए जाएंगे।

सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में जिलाधिकारी हाथरस ने कहा है एनएचआरसी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक को मीडियाकर्मियों को मुआवजा देने को कहा गया है। एनएचआरसी ने हाथरस-आगरा रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के करीब फरवरी, 2012 में पुलिस द्वारा मीडियाकर्मियों से की गई मारपीट के आरोप को सही पाया है। जिलाधिकारी ने जवाब में बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मीडियाकर्मी अपने नुकसान के संबंध में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके हैं। ऐसे में इस क्षतिपूर्ति का भुगतान पुलिस अधीक्षक हाथरस के माध्यम से कराया जाए।
 
आरटीआई कार्यकर्ता गौरव अग्रवाल की आरटीआई के जवाब में जिलाधिकारी ने कहा कि दो राष्ट्रीय अखबारों और चैनल के सात पत्रकारों को यह मुआवज़ा दिया जाएगा। गौरतलब है कि पुलिस-कर्मियों और पुलिस-अधिकारियों के बीच हुई भिड़ंत में मीडियाकर्मियों से पुलिस ने मारपीट की था। इस दौरान पत्रकारों के वाहन व कैमरों को नुकसान हुआ था और कई पत्रकार घायल हो हुए थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...