Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

हिन्दुस्तान मीडिया का मुनाफा 14.95% बढ़ा

नई दिल्ली : हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (एचएमवीएल) का 30 सितंबर को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 14.95 प्रतिशत बढ़कर 24.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में बेहतर वृद्धि से कंपनी के मुनाफे में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। एचएमवीएल देश के प्रमुख और अग्रणी हिन्दी अखबार ‘हिन्दुस्तान’, बच्चों की पत्रिका ‘नंदन’, प्रतिष्ठित मासिक पत्रिका ‘कादम्बिनी’ का प्रकाशन करती है और वेब पोर्टल ‘लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम’ का संचालन करती है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 21.67 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल राजस्व सात फीसदी बढ़कर 178.2 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के दौरान 166.7 करोड़ रुपये था। कंपनी की विज्ञापन आय भी 114.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 127 करोड़ रुपये हो गई। इसमें 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा कंपनी का सकरुलेशन राजस्व 38.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 44.6 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी तिमाही में कंपनी की प्रति शेयर आय 3.39 रुपये रही।

इस अवसर एचएमवीएल की चेयरपर्सन शोभना भरतिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम एक और तिमाही में मजबूत वित्तीय परिणाम जारी करके काफी खुश हैं। यह मजबूत वित्तीय नतीजे लागत पर नियंत्रण का ही परिणाम है। साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बेहतरीन वृद्धि दर्ज की गई, जिससे शानदार नतीजे आए हैं। लागत नियंत्रण पर हमारा फोकस बना रहेगा, जिससे आने वाले समय में मुनाफे में और सुधार होगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...