Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

सेक्‍स क्षमता समेत भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करवाने पर 21 के विरुद्ध एफआईआर

सेक्स-क्षमता, मोटापा, सफ़ेद दाग आदि तमाम प्रतिबंधित विज्ञापन देने वालों पर थाना गोमतीनगर, लखनऊ में एफआईआर दर्ज किया गया है. यह एफआईआर लखनऊ स्थित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर के प्रार्थनापत्र पर पंजीकृत हुआ है.

सेक्स-क्षमता, मोटापा, सफ़ेद दाग आदि तमाम प्रतिबंधित विज्ञापन देने वालों पर थाना गोमतीनगर, लखनऊ में एफआईआर दर्ज किया गया है. यह एफआईआर लखनऊ स्थित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर के प्रार्थनापत्र पर पंजीकृत हुआ है.

इस प्रार्थनापत्र के अनुसार थाना गोमतीनगर पर मुअस 126/2013 धारा 3/5/7/9/9ए औषधि एवं जादुई उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954 पंजीकृत किया गया. अभियुक्तों में श्री साईं सफ़ेद दाग, कैप्सूल मोर पॉवर, सेक्स ग्रो पॉवर, टाइटेनिक के टू कैप्सूल, योको फार्मेसी, डॉ. पीके जैन क्लीनिक, डॉ. एके जैन क्लीनिक, जौली बावासीर, अल्ताज़ दवाखाना, पारस मेडिको, हाश्मी दवाखाना, डी फिट कैप्सूल, संन्यासी क्लीनिक सहित 21 लोग तथा कंपनी शामिल हैं. अभियोग के विवेचक परशुराम ओझा हैं.

अमिताभ और नूतन ने यह प्रार्थना की थी कि इस एक्ट की धारा 3 के अनुसार लोगों की सेक्स क्षमता की वृद्धि, महिला के गर्भ धारण, मासिक धर्म, डायबेटीज, अन्धता, बहरापन, पागलपन, सफ़ेद दाग, मोटापा सहित 54 बीमारियों से जुड़े किसी भी प्रकार के विज्ञापन पर पूरी तरह रोक है जबकि धारा 5 में सभी प्रकार के जादुई उपचार, जैसे तंत्र-मन्त्र, कवच, ताबीज से जुड़े विज्ञापनों पर प्रतिबन्ध है. धारा 7 के अनुसार इस संज्ञेय अपराध में छह माह से एक साल तक की सजा है. इसके बाद भी तमाम कंपनियां और लोग इस प्रकार के प्रतिबंधित विज्ञापन विभिन्न समाचारपत्रों और टीवी चैनलों पर प्रकाशित और प्रसारित कर रहे हैं.

इससे पूर्व अमिताभ और नूतन ने इस सम्बन्ध में इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच में जनहित याचिका दायर किया था, जिसमें जस्टिस उमा नाथ सिंह और जस्टिस डॉ. सतीश चंद्र की बेंच ने उन्हें पहले पुलिस के पास जाने के निर्देश दिये थे. उल्‍लेखनीय है कि आईपीएस अधिकारी अमिताभ एवं डा. नूतन ठाकुर व्‍यवस्‍था एवं समाज में मौजूद बुराइयों के लिए लगातार कानूनी तरीके से संर्घष करते रहते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...